loader

Rahul Gandhi की भारत जोड़ो न्याय यात्रा ने उत्तर प्रदेश में किया प्रवेश, जनसभा में रोजगार और युवाओं पर रहा फोकस

Rahul Gandhi in Lok Sabha Election 2024
Rahul Gandhi in Lok Sabha Election 2024

Rahul Gandhi News: कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा ने शुक्रवार को उत्तर प्रदेश में प्रवेश कर लिया है। बिहार के नौबतपुर बॉर्डर से उत्तर प्रदेश की सीमा में न्याय यात्रा के साथ प्रवेश किया है। जहां सीमा पर राहुल गांधी और न्याय यात्रा का भव्य स्वागत किया गया। जिसके बाद राहुल गांधी चंदौली के सैयदराजा नेशनल इंटर कॉलेज पहुंचें और एक जनसभा को संबोधित किया।

संबोधन में बेरोजगारी मुद्दा

राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने अपने संबोधन से पूर्वांचल के लोगों को समझाया कि गरीब, किसान, आदिवासी युवाओं को देश में हक नहीं मिल रहा है। देश और प्रदेश में बेरोजगारी चरम पर है। देश में एक-दूसरे के प्रति बराबर नफरत और हिंसा बढ़ रही है। उन्होंने यह भी बताया कि गरीब, किसान, आदिवासी और बेरोजगार युवा के हित की बात कोई मीडिया नहीं करता है।

यह भी पढ़े: लोकसभा चुनाव से पहले ईडी का छठा समन, कोर्ट का 17 फरवरी को पेश होने का आदेश

प्रियंका गांधी नहीं पहुंची

वहीं राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की न्याय यात्रा के यूपी पहुंचने पर खुद कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी स्वागत करने आ रही थीं। वह बीमारी की वजह से नहीं आ पाई हैं। इसकी जानकारी खुद सोशल मीडिया पर देते हुए लिखा, मैं बड़े चाव से उत्तर प्रदेश में भारत जोड़ो न्याय यात्रा के पहुँचने का इंतजार कर रही थी, लेकिन बीमारी की वजह से मुझे आज ही अस्पताल में भर्ती होना पड़ा है।

न्याय यात्रा का यूपी रूट

कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की भारत जोड़ो न्याय यात्रा उत्तर प्रदेश में चंदौली से झांसी तक जाएंगी। इस दौरान राहुल गांधी 8 जनसभाओं को संबोधित करेंगे। राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा उत्तर प्रदेश के चंदौली, वाराणसी, भदोही, प्रयागराज, प्रतापगढ़, अमेठी, रायबरेली, लखनऊ, उन्नाव, कानपुर शहर, कानपुर देहात, जालौन और झांसी से होकर गुजरेगी।

यह भी पढ़े: लोक सभा चुनाव 2024 से पहले कांग्रेस के खातों से लगा फ्रीज हटाया गया

न्याय यात्रा का यह रूट

राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की भारत जोड़ो न्याय यात्रा मणिपुर से शुरु हुई है। अब यूपी में एंट्री कर चुकी है। राहुल गांधी ने एक महीने का सफर पूरा करके चंदौली के रास्ते उत्तर प्रदेश की सीमा में प्रवेश किया है। राहुल गांधी कल शनिवार 17 फरवरी को वाराणसी में काशी विश्वनाथ के दर्शन करेंगे और फिर भदोही, प्रयागराज, प्रतापगढ़ के रास्ते सोमवार को यात्रा के साथ अमेठी पहुंचेंगे।

OTT INDIA खबरों से रखे अपडेट

OTT INDIA देश का नंबर 1 डिजिटल प्लेटफॉर्म है- जो देशवासियो को हर खबर में सबसे आगे रखता है। OTT इंडिया पर पढ़ें नेशनल, इंटरनेशनल, इलेक्शन, बिजनेस, स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट समेत सभी खबरें। अब हर समाचार आपकी उंगलियों पर, हमारा नवीनतम Android और iOS ऐप डाउनलोड करें। ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमसे सोशल मीडिया पर जुड़ें।

[web_stories title="true" excerpt="false" author="true" date="false" archive_link="false" archive_link_label="" circle_size="150" sharp_corners="false" image_alignment="left" number_of_columns="4" number_of_stories="8" order="DESC" orderby="post_date" view="grid" /]