
भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज तेज गेंदबाज उमेश यादव ने सोमवार को बाबा महाकाल के दर्शन किए। माथे पर चंदन और धोती-सोला लगाए उमेश ने महाकाल बाबा का दर्शन किया और उनका आशीर्वाद मांगा। उमेश IPL के 16वें सीजन में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के लिए खेलते नजर आएंगे। पिछले कुछ दिन उनके लिए ठीक नहीं रहे हैं। पिछले महीने उमेश के पिता का देहांत हो गया, जो कई दिनों से बीमार चल रहे थे।
भारतीय तेज गेंदबाज के पिता का 23 फरवरी को निधन हो गया था। उमेश ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में खेल रहे थे जब उनके पिता का निधन हो गया। अगले ही महीने यानी मार्च में उमेश को दूसरी बार पिता बनने का सौभाग्य मिला। 8 मार्च को उनकी पत्नी ने एक बेटी को जन्म दिया।

विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर में वीआईपी का आना-जाना लगा रहता है। भारतीय टीम के करीब आधा दर्जन खिलाड़ी एक माह में यहां बाबा महाकाल के दर्शन कर चुके हैं। भारतीय क्रिकेटर उमेश यादव सोमवार को महाकाल मंदिर पहुंचे। वह यहां सुबह साढ़े चार बजे भस्म आरती में शामिल हुए। नंदीहाल में विराजमान शिव पूजा में लीन दिखे। भस्म आरती के बाद वे गर्भगृह पहुंचे। जहां उन्होंने बाबा महाकाल का जल और दूध से अभिषेक किया। उन्होंने मंदिर समिति के नियमानुसार धोती और शोला पहन रखा था। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि उन्होंने बाबा महाकाल से देश और दुनिया में सुख-शांति लाने की प्रार्थना की।
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने हाल ही में अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ बाबा महाकाल के दर्शन किए। इसके अलावा अक्षर पटेल, सूर्यकुमार यादव, कुलदीप यादव, वाशिंगटन सुंदर और नितीश राणा के साथ केएल राहुल और अथिया शेट्टी इससे पहले बाबा की शरण में पहुंचे थे।
OTT INDIA आपको खबरों से अपडेट रखेगा
OTT INDIA देश का नंबर 1 डिजिटल प्लेटफॉर्म है- जो देशवासियो को हर खबर में सबसे आगे रखता है। OTT इंडिया पर पढ़ें नेशनल, इंटरनेशनल, इलेक्शन, बिजनेस, स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट समेत सभी खबरें। अब हर समाचार आपकी उंगलियों पर, हमारा नवीनतम Android और iOS ऐप डाउनलोड करें। ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमसे सोशल मीडिया पर जुड़ें।
Leave a Reply