loader

Deepika Padukone Viral Video: डिलीवरी से कुछ दिन पहले व्हाइट सूट पहन स्पॉट हुई दीपिका पादुकोण, दिखा एक्ट्रेस का बेबी बंप

Deepika Padukone Viral Video
Deepika Padukone Viral Video(photo-google)

Deepika Padukone Viral Video: दीपिका पादुकोण जल्द ही बेबी को जन्म देने वाली हैं। जिसका सभी फैंस बेहद बेसब्री से इंतजार कर रहा है, एक्ट्रेस की ड्यू डेट नजदीक है। अब इससे पहले एक्ट्रेस को मुंबई में घूमते हुए देखा गया। वायरल वीडियो में दीपिका पादुकोण को सफेद सूट पहने देखा गया, जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही हैं। वीडियो में एक्ट्रेस अपना बड़ा सा बेबी बंप छुपाती दिखीं। इस समय एक्ट्रेस के साथ सिक्योरिटी गार्ड भी साथ है।

सितंबर में पहले बच्चे को जन्म देगी दीपिका पादुकोण

इस वीडियो से पहले भी एक्ट्रेस को डिनर डेट पर स्पॉट किया गया था। इस दौरान एक्ट्रेस ग्रीन कलर के कम्फर्टेबल आउटफिट में नजर आ रही थी। वीडियो में एक्ट्रेस अपने किसी फैन के बचे को प्यार करती हुई नजर आ रही थी। जिसे देख फैंस बहुत खुश हुए और एक्ट्रेस पर जमकर प्यार लुटाया। सोशल मीडिया पर वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।

फरवरी में एक्ट्रेस ने शेयर की गुड न्यूज

दीपिका और रणवीर ने इस साल की शुरुआत में ही खुशखबरी शेयर की थी। बता दें कि कपल ने फरवरी में अपनी प्रेग्नेंसी का ऐलान किया था। कपल को सभी फैंस ने जमकर बधाई भी दी हैं। वहीं ये भी शेयर किया कि बच्चे का जन्म सितंबर 2024 में होगा। इसके बाद दीपिका सोशल मीडिया पर हर दिन एक नई अपडेट शेयर करती हैं।

इस दिन हुई थी दीपिका-रणवीर की शादी

2018 में रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने शादी की थी। बता दें कि दोनों शादी के 6 साल बाद अब इस साल सितंबर में एक बच्चे को जन्म देंगे। कपल के घर किलकारी गूंजने वाली है। कपल इस दिन के लिए बहुत ज्यादा एक्साइटेड है साथ ही उनके फैंस भी इस दिन का बहुत इंतज़ार कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस हमेशा अपनी प्रेग्नेंसी से जुड़ी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं।

[web_stories title="true" excerpt="false" author="true" date="false" archive_link="false" archive_link_label="" circle_size="150" sharp_corners="false" image_alignment="left" number_of_columns="4" number_of_stories="8" order="DESC" orderby="post_date" view="grid" /]