दिल्ली विधानसभा चुनाव की काउंटिंग शुरू हो गई है। सबसे पहले बैलट पेपर की गिनती की जा रही है। आम आदमी पार्टी (AAP) और भाजपा 3-3 सीटों पर आगे हैं। दिल्ली में 5 फरवरी को 70 सीटों पर 60.54% मतदान हुआ था। 14 एग्जिट पोल आए। 12 में भाजपा और 2 में केजरीवाल की सरकार बनने का अनुमान जताया गया। काउंटिंग से कुछ देर पहले दिल्ली की मुख्यमंत्री और कालकाजी से AAP कैंडिडेट आतिशी ने अपनी जीत का दावा करते हुए कहा, “यह सामान्य चुनाव नहीं है, ये अच्छे और बुरे के बीच की लड़ाई है। दिल्ली की जनता AAP और केजरीवाल के साथ खड़ी है। इस बीच दिल्ली चुनाव में वोटों की गिनती के पहले अलग-अलग दलों के उम्मीदवार मंदिरों में पूजा-पाठ करते नजर आ रहे।
हमें पूरा भरोसा है, आप सरकार बनेगी : मनीष सिसोदिया
जंगपुरा विधानसभा क्षेत्र से आप उम्मीदवार मनीष सिसोदिया ने कहा, “हमें पूरा भरोसा है कि (आप) सरकार बनेगी। हमें दिल्ली और बच्चों की शिक्षा के लिए और भी बहुत काम करना है।
#WATCH | #DelhiAssemblyElection2025 | AAP candidate from Jangpura constituency, Manish Sisodia says, “We are confident that the (AAP) government will be formed. We have to do a lot more work for Delhi and the education of children.” pic.twitter.com/UeGwscsh7Q
— ANI (@ANI) February 8, 2025
सेंट्रल दिल्ली विधानसभा में 10 साल से गायब cm: शीला दीक्षित की बेटी
कांग्रेस नेता और दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित की बेटी लतिका दीक्षित ने कहा, “हमने चुनाव प्रचार के दौरान देखा कि आज भी शीला दीक्षित दिल्ली के हर घर में जिंदा हैं। ये उनका परिवार था, जिसकी उन्होंने 15 साल देखभाल की। हमें पता चला है कि अभी जो सीएम हैं, वो पिछले 10 साल में लोगों की विधानसभा तक में नहीं गए। सड़कों की हालत खराब है, न पानी है और न बिजली। अगर सेंट्रल दिल्ली की ये हालत है तो बाहरी दिल्ली का क्या हाल होगा।”
#WATCH | Delhi: Late Delhi CM Sheila Dikshit’s daughter, Latika Dikshit says, “During the campaign, we saw that Sheila Dikshit is still alive in every home… It was her family and she looked after it for 15 years… We listened to the problems of the people and we came to know… pic.twitter.com/b1kiuh3X7O
— ANI (@ANI) February 8, 2025
काउंटिंग की मॉनीटरिंग के लिए 5 हजार लोगों की टीम
दिल्ली की मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO) एलिस वाज ने कहा कि काउंटिंग मॉनिटर करने के लिए 5 हजार लोगों की टीम तैनात की गई है। साफ सुथरे काउंटिंग प्रोसेस के लिए प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में 5 वोटर VVPAT (वेरिफिएबल पेपर ऑडिट टेल्स ) का रेंडम सिलेक्शन किया जाएगा।
यह भी पढ़ें : Delhi Election Results 2025: 27 साल बाद बीजेपी की वापसी या फिर से AAP सरकार?
आप व भाजपा उम्मीदवारों ने की मंदिरों में पूजा
ग्रेटर कैलाश विधानसभा सीट से आप उम्मीदवार सौरभ भारद्वाज ने आज चुनाव नतीजों से पहले मंदिर में पूजा-अर्चना की। वहीं ग्रेटर कैलाश विधानसभा सीट से ही भाजपा उम्मीदवार शिखा राय ने दिल्ली विधानसभा चुनाव परिणाम आने से पहले कालकाजी मंदिर में जाकर पूजा-अर्चना की।
#WATCH | AAP candidate from Greater Kailash seat, Saurabh Bharadwaj offers prayers at Kalkaji temple ahead of Delhi election results
Counting for Delhi election to begin at 8 am pic.twitter.com/w74nMZO1lm
— ANI (@ANI) February 8, 2025
कांग्रेस उम्मीदवार अलका लांबा ने कालका जी में किए दर्शन
कालकाजी विधानसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार अलका लांबा ईवीएम खुलने से पहले कालकाजी मंदिर पहुंची।उन्होंने कहा, ‘मैंने मां से मांगा है कि आपके पास लोग अपनी पीड़ा लेकर आते हैं, मुझे बस जरिया बना दो। पार्टी ने खूब मेहनत की है। अब दिल्ली की जनता जो आदेश देगी उसे सर आंखो पर लेकर आगे बढ़ेंगे।
#WATCH | Congress candidate from Kalkaji assembly seat, Alka Lamba offers prayers at Kalka Ji temple ahead of #DelhiElectionResults pic.twitter.com/nKmhqZfPkw
— ANI (@ANI) February 8, 2025
परवेश वर्मा ने हनुमान मंदिर में की पूजा
#WATCH | BJP candidate from New Delhi assembly constituency, Parvesh Verma offers prayers at Hanuman Temple, Connaught Place ahead of #DelhiElectionResults
Arvind Kejriwal is the AAP candidate for the seat whereas Congress fielded Sandeep Dikshit from the New Delhi seat pic.twitter.com/umx7LJN555
— ANI (@ANI) February 8, 2025