loader

Delhi Flood: पानी-पानी हुई दिल्ली! यमुना का जलस्तर खतरे के निशान से काफी ऊपर, नोएडा के सभी स्कूल

Delhi Flood: पिछले काफी दिनों से देश के कई राज्यों में भारी बारिश का दौर जारी हैं। भारी बारिश के कारण हिमाचल से लेकर दिल्ली तक हालत बिगड़ चुके हैं। देश की राजधानी में यमुना का जलस्तर खतरा बना हुआ हैं। दिल्ली सरकार इसको लेकर तमाम प्रयास कर रही हैं लेकिन इसके बावजूद पानी कम होने का नाम नहीं ले रहा हैं। जगह-जगह जाम की स्थिति बनी हुई हैं। चलिए जानते हैं दिल्ली में बारिश के चलते कैसे हैं हालात….       
युमना का जल स्तर खतरे के निशान से ऊपर:
राजधानी दिल्ली में यमुना का जलस्तर बढ़ता ही जा रहा है। जलस्तर ऐतिहासिक ऊंचाई पर पहुंच गया है। जिसकी वजह से यमुना का पानी सड़कों पर आ गया है। भारी बारिश की वजह से लोगों को काफ़ी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, बाढ़ का पानी सड़क पर आने के बाद दिल्ली के सराय काले खां रोड पर लंबा जाम लग गया है।
कल बंद रहेंगे नोएडा के सभी स्कूल:
भारी बारिश की चेतावनी और यमुना के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए डीएम नोएडा ने 14 जुलाई को 12वीं तक के सभी स्कूलों को बंद रखने का आदेश दिया है। इस दौरान बच्‍चे ऑनलाइन माध्‍यम से पढ़ाई जारी रख सकेंगे। स्‍कूलों की तरफ से अभिभावकों को मैसेज भेजकर बताया गया है कि स्‍कूल बंद रहेंगे पर ऑनलाइन मोड में कक्षाएं चलेंगी। दिल्ली में पहले स्कूल बंद के आदेश दिए गए थे। लेकिन इसके बावजूद कई स्कूलों में क्लास लगाई गई।  
सीएम केजरीवाल ने कहीं ये बात:
देशभर में तेज़ बारिश से भयंकर तबाही मची हुई है। हिमाचल से लेकर पंजाब, हरियाणा और दिल्ली भी इसकी चपेट में है। दिल्ली में यमुना के बढ़ते जलस्तर को लेकर सीएम केजरीवाल काफी गंभीर नज़र आ रहे हैं। दो दिन पहले उन्होंने कहा था कि ”दिल्ली में अभी बाढ़ का खतरा नहीं हैं।” लेकिन अभी स्थिति काफी चिंताजनक नज़र आ रही हैं। दिल्ली के सीएम केजरीवाल का कहना है कि ”बाढ़ का पानी को रोकने के लिए पूरे प्रयास जारी हैं।” 
सरकारी आवास में पहुंचा बाढ़ का पानी:
देशभर में पिछले काफी दिनों से जारी भारी बारिश के चलते यमुना नदी में जलस्तर खतरे के निशान के ऊपर जा पहुंचा। अब दिल्ली में बाढ़ का खतरा बना हुआ है। इसके साथ ही यमुना नदी का पानी दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के सरकारी आवास के बेहद करीब पहुंच चुका है। माना जा रहा है कि  अगर यमुना के जलस्तर में तेजी कम नहीं हुई तो अगले कुछ घंटों में ही बाढ़ का पानी सिविल लाइंस इलाके स्थित सीएम आवास में घुस सकता है।
OTT INDIA आपको खबरों से अपडेट रखेगा
OTT INDIA देश का नंबर 1 डिजिटल प्लेटफॉर्म है- जो देशवासियो को हर खबर में सबसे आगे रखता है। OTT इंडिया पर पढ़ें नेशनल, इंटरनेशनल, इलेक्शन, बिजनेस, स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट समेत सभी खबरें। अब हर समाचार आपकी उंगलियों पर, हमारा नवीनतम Android और iOS ऐप डाउनलोड करें। ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमसे सोशल मीडिया पर जुड़ें
[web_stories title="true" excerpt="false" author="true" date="false" archive_link="false" archive_link_label="" circle_size="150" sharp_corners="false" image_alignment="left" number_of_columns="4" number_of_stories="8" order="DESC" orderby="post_date" view="grid" /]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *