loader

Eclipse 2024: जानें इस पूरे साल में कब-कब लगेगा सूर्य ग्रहण और चंद्र ग्रहण, कौनसे ग्रहण में लगेगा सूतक

Eclipse 2024

राजस्थान (डिजिटल डेस्क)। Eclipse 2024: विज्ञान और दूसरे देशों में भले ही ग्रहण को सिर्फ एक खगोलीय (Eclipse 2024) घटना के रूप में देखा जाता है। लेकिन भारत में ग्रहण का खास महत्व है। क्योंकि ग्रह नक्षत्रों का इंसानों के जीवन में विशेष महत्व होता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रह नक्षत्रों की चाल में बदलाव के कारण ही इंसानों के भाग्य में भी बदलाव देखा जाता है। इन्हीं ग्रह नक्षत्रों में सूर्य और चंद्र ग्रहण भी महत्वपूर्ण माने जाते है।

हिंदू धर्म में ग्रहण लगने की घटना को शुभ नहीं माना जाता साथ ही इससे जुड़ी कई पौराणिक मान्यताएं भी है। ग्रहण के दौरान मांगलिक कार्यो से लेकर सोना और खाने पीने की मनाही होती है। आज हम आपको बताने जा रहे है इस साल कब-कब सूर्य और चंद्र ग्रहण लगने वाला है। साथ ही कौनसे ग्रहण को सूतक मान्य होगा। तो आइए जानते है ग्रहण की तिथि,सूतक काल और समय :-

सूर्य ग्रहण 2024 (Solar Eclipse 2024) :-
 

Eclipse 2024

  1. इस दिन लगेगा पहला सूर्य ग्रहण: साल का पहला सूर्य ग्रहण 08 अप्रैल 2024, सोमवार के दिन लगेगा। यह ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा इस वजह से इस ग्रहण का सूतक काल भी मान्य नहीं होगा।
  • कहां देगा दिखाई:  8 अप्रैल को लगने वाला साल का पहला सूर्य ग्रहण सर्वप्रथम मेक्सिको में प्रशांत तट नजर आएगा। भारत को छोड़ यह ग्रहण अटलांटिक, आर्कटिक मेक्सिको, इंग्लैंड के उत्तर पश्चिम क्षेत्र,आयरलैंड,मध्य अमेरिका,दक्षिण अमेरिका,उत्तरी अमेरिका,पश्चिमी यूरोप पेसिफिक और कनाडा में दिखाई देगा।
  • साल का सबसे लंबा सूर्य ग्रहण:  साल का पहला सूर्य ग्रहण रात 09 बजकर 12 मिनट से शुरू होकर मध्यरात्रि 01 बजकर 25 मिनट पर समाप्त होगा। वहीं पहला पूर्ण सूर्य ग्रहण (Eclipse 2024) कई मायनों में खास होने वाला है। साल 2017 के 7 साल बाद यह ग्रहण इस साल सबसे ज्यादा समय के लिए दिखने वाला ग्रहण होगा। 2017 में अमेरिका में जो ग्रहण दिखाई दिया था उस ग्रहण की समयावधि 2 मिनट 42 सेकेंड की थी। वहीं इस साल यह लगने वाला पहला पूर्ण सूर्य ग्रहण का समयावधि 4 मिनट 28 सेकेंड रहने वाली है।

      2. साल का दूसरा सूर्य ग्रहण :  साल का दूसरा सूर्य ग्रहण 02 अक्टूबर 2024,   बुधवार के दिन लगेगा। यह ग्रहण भी भारत में दिखाई नहीं   देगा । इस वजह से इस ग्रहण का सूतक भी मान्य नहीं होगा।  जानकारी के अनुसार यह सूर्य ग्रहण एक वलयाकार ग्रहण होगा और एक     तब  होता है जब चंद्रमा पृथ्वी और सूर्य के बीच में हो। ऐसी स्थिति में चंद्रमा छोटा दिखाई देता है क्योंकि इनकी धरती से काफी ज्यादा दूरी     होती है।

  • कहां देगा दिखाई : भारत को छोड़ यह ग्रहण दक्षिण अमेरिका, अर्जेंटीना,अमेरिका और अटलांटिक महासागर में देखा जाएगा।
  • सूर्य ग्रहण की समया​वधि: साल का दूसरा सूर्य ग्रहण रात में 09 बजकर 13 मिनट से शुरू होकर मध्याात्रि में 03 बजकर 17 मिनट पर समाप्त होगा।
चंद्र ग्रहण 2024 (Lunar Eclipse 2024):-

Eclipse 2024

  1. होली पर लगेगा साल का पहला चंद्र ग्रहण:  साल का पहला चंद्र ग्रहण 25 मार्च 2024, सोमवार के दिन लगेगा। यह चंद्र ग्रहण भी सूर्य ग्रहण की तरह भारत (Eclipse 2024) में नहीं दिखाई देगा। इस वजह से इसका सूतक काल भी मान्य नहीं होगा। यह ग्रहण एक उपच्छाया ग्रहण होगा। जिसका अर्थ है कि चंद्र ग्रहण के दौरान चंद्रमा केवल पृथ्वी की छाया के बाहरी ओर से गुजरता हुआ दिखाई देगा यानी पृथ्वी के किनारों से। इस वजह से इस ग्रहण को नग्न आंखों से देखना बेहद मुश्किल है।
  • कहां देगा दिखाई: भारत को छोड़ कर यह चंद्र ग्रहण ऑस्ट्रेलिया, अफ्रीका, उत्तर और दक्षिण अमेरिका, यूरोप, प्रशांत महासागर,आर्कटिक, अंटार्कटिका महासागर और उत्तर-पूर्व एशिया के इलाकों में दिखाई देगा।
  • चंद्र ग्रहण की समयावधि : यह चंद्र ग्रहण 25 मार्च की सुबह 10 बजकर 41 मिनट से शुरू होकर दिन में 03 बजकर 01 मिनट पर समाप्त होगा।

2. साल का दूसरा चंद्र ग्रहण: इस साल का दूसरा चंद्र ग्रहण 18 सिंतबर 2024, बुधवार के दिन लगेगा और यह भी चंद्र ग्रहण भारत में            दिखाई नहीं देगा। जिसकी वजह इस ग्रहण का सूतक काल मान्य नहीं होगा।

  • कहां देगाा दिखाई: यह चंद्र ग्रहण भारत के अलावा उत्तरी व दक्षिणी अमेरिका,यूरोप,हिंद महासागर,आर्कटिक और अटलांटिक महासागर, दक्षिण और उत्तर अफ्रीका में दिखाई देगा।
  • चंद्र ग्रहण की समया​वधि: यह चंद्र ग्रहण 18 सिंतबर की सुब​ह 06 बजकर 12 मिनट से शुरू होकर सुबह 10 बजकर 17 मिनट पर समाप्त होगा।

यह भी पढ़े: Basant Panchami 2024: बसंत पंचमी पर मां सरस्वती को क्यों चढ़ाए जाते है पीले चावल, क्या है इसका महत्व

OTT INDIA आपको खबरों से रखेगा अपडेट

OTT INDIA देश का नंबर 1 डिजिटल प्लेटफॉर्म है- जो देशवासियो को हर खबर में सबसे आगे रखता है। OTT इंडिया पर पढ़ें नेशनल, इंटरनेशनल, इलेक्शन, बिजनेस, स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट समेत सभी खबरें। अब हर समाचार आपकी उंगलियों पर, हमारा नवीनतम Android और iOS ऐप डाउनलोड करें। ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमसे सोशल मीडिया पर जुड़ें।

[web_stories title="true" excerpt="false" author="true" date="false" archive_link="false" archive_link_label="" circle_size="150" sharp_corners="false" image_alignment="left" number_of_columns="4" number_of_stories="8" order="DESC" orderby="post_date" view="grid" /]