loader

Famous Restaurants in Ayodhya: प्रभु राम के दर्शन के बाद अयोध्या के इन टॉप फोर रेस्टोरेंट्स में करें पेट पूजा, नहीं भूलेंगे अनुभव

Famous Restaurants in Ayodhya
Famous Restaurants in Ayodhya (Image Credit: Social Media)

Famous Restaurants in Ayodhya: अयोध्या में प्रभु राम के मंदिर का उद्घाटन (Ayodhya Ram Mandir Inauguration) 22 जनवरी को होना है। ऐसे में वहां देश-विदेश से भक्त और सैलानी आएंगे। एक अनुमान के अनुसार लाखों लोग प्रतिदिन भगवान राम का दर्शन करने अयोध्या आएंगे। लोग आएंगे तो वो अयोध्या में ठहरेंगे और यहाँ के भोजन का भी आनंद लेंगे।

अयोध्या (Ayodhya) मुख्य रूप से एक तीर्थस्थल है, और यहाँ का भोजन इस क्षेत्र की सांस्कृतिक और धार्मिक भावनाओं को दर्शाता है। अयोध्या एक प्रमुख सांस्कृतिक और धार्मिक शहर होने के नाते यहाँ मुख्य रूप से शाकाहारी भोजन का ही विकल्प मिलता है। अयोध्या में कुछ स्थानीय भोजनालय और रेस्तरां हैं जो स्वादिष्ट भारतीय और क्षेत्रीय व्यंजन पेश करते हैं।  अयोध्या में कुछ भोजनालय (Famous Restaurants in Ayodhya) सरल और पौष्टिक शाकाहारी भोजन प्रदान करते हैं। तीर्थयात्रियों और पर्यटकों के लिए ये बजट-अनुकूल विकल्प हैं। वहीँ कुछ रेस्टोरेंट्स ऐसे भी हैं जहाँ आपको शानदार भोजन मिल सकता है। तो यदि आप अयोध्या आने का प्लान बना रहे हैं तो यह आर्टिकल आपके लिए ही है। आज हम इस लेख में अयोध्या के फेमस रेस्टोरेंट्स और भोजनालय (Famous Restaurants in Ayodhya) के बारे में बात करेंगे।

अवंतिका रेस्टोरेंट (Awantika Restaurant)

यह रेस्तरां अयोध्या के सिविल लाइंस पर स्थित है। यहाँ आपको दक्षिण भारतीय, पिज़्ज़ा, उत्तर भारतीय, कॉन्टिनेंटल, कैफे, बर्गर, पेय पदार्थ सभी कुछ मिल जायेगा। यहाँ का खाना बहुत स्वादिष्ट होता है साथ ही यहाँ के स्टाफ का व्यवहार भी बहुत ही कस्टमर फ्रेंडली है। यह एक तरह का बजट रेस्त्रां हैं। यहाँ खाना बहुत कॉस्टली नहीं होता है। यहाँ औसत 500 रुपये में दो लोग आसानी से भोजन कर सकते हैं। यह रेस्टोरेंट सुबह 11 बजे से रात 10 बजे तक खुला रहता है। यहाँ से फैज़ाबाद बस स्टेशन काफी नजदीक है।

माकन-मलाई रेस्तरां (Makan-Malai Restaurant)

यह शानदार रेस्तरां भारतीय, चीनी और अंतर्राष्ट्रीय व्यंजनों का स्वादिष्ट मिश्रण परोसता है। उनका माहौल सुरुचिपूर्ण और समकालीन है, जो इसे किसी विशेष अवसर के लिए आदर्श बनाता है। माकन-मलाई रेस्तरां को अयोध्या का सबसे अच्छा रेस्टोरेंट कह सकते हैं। यह रेस्टोरेंट नया घाट पर स्थित है। यहाँ का खाना शानदार और पौष्टिक होता है। यह रेस्त्रां सुबह 9 बजे से रात के 11 बजे तक खुला रहता है। यहाँ आपको ब्रेकफास्ट से लेकर डिनर तक सब कुछ मिलता है। इस रेस्त्रां में औसत दो लोगों के खाने की कीमत लगभग 800 रुपये होती है।

अवधेश सिंह ढाबा (Awadhesh Singh Dhaba)

अवधेश सिंह ढाबा अयोध्या के बाहर NH 27 पर विक्रमजोत में स्थित है। हाईवे पर स्थित होने के कारण यहाँ हमेशा बहुत भीड़ रहती है। इस रेस्त्रां में आपको स्नैक्स, नार्थ इंडियन, साउथ इंडियन सब कुछ खाने को मिलेगा। अयोध्या के बाहर होने के कारण यहाँ नॉन वेज भोजन भी परोसा जाता है। यहाँ के समोसे, जलेबी, पेंडे, पकौड़ी आदि बहुत फेमस है। यहाँ का प्राइस भी बहुत ज्यादा नहीं होता है। मिठाई में यहाँ का पेड़ा और चन्द्रकला बहुत फेमस है। पहले यह एक ढाबा हुआ करता था जो की अब एक बड़े रेस्टोरेंट में बदल चुका है। यह रोड के दोनों तरह उपलब्ध है।

ऑरा रेस्तरां (The Aura Restaurant)

अयोध्या के रामपथ पर एक छत पर स्थित यह रेस्तरां शहर के शानदार दृश्य पेश करता है और उत्तर भारतीय और मुगलई व्यंजनों की एक स्वादिष्ट श्रृंखला परोसता है। यह भी पूरी तरह से एक वेजीटेरियन होटल है। यह एक विशेष रेस्तरां है जहां कोई भी स्वादिष्ट और प्रामाणिक दक्षिण भारतीय व्यंजनों का आनंद ले सकता है। यहाँ दक्षिण भारतीय के साथ-साथ उत्तर भारतीय, कॉन्टिनेंटल, बारबेक्यू, कैंटोनीज़, शेक और तरह-तरह के ड्रिंक्स मिलते हैं। यहाँ भी दो लोग औसत 500 रुपये में आसानी से भोजन कर सकते हैं। यह रेस्त्रां ऑनलाइन भी उपलब्ध है और आप Zomato और Swiggy पर घर बैठे यहाँ का खाना आर्डर कर सकते हैं।

बजट फ्रेंडली भोजनालय (Budget-Friendly Bhojanalay)

श्री कनक सरकार रसोई- यह शाकाहारी रेस्तरां स्थानीय पसंदीदा है, जो स्वादिष्ट और किफायती उत्तर भारतीय व्यंजन पेश करता है। उनकी थालियाँ विभिन्न प्रकार के व्यंजनों का नमूना लेने का एक शानदार तरीका हैं।

बाबा भोजनालय- यह बिना तामझाम वाला भोजनालय सरल लेकिन संतोषजनक शाकाहारी भोजन परोसता है। उनकी दाल मखनी और पालक पनीर विशेष रूप से लोकप्रिय हैं।

चंद्रा मारवाड़ी भोजनालय- यह पारंपरिक मारवाड़ी रेस्तरां जेब के अनुकूल कीमतों पर प्रामाणिक राजस्थानी व्यंजन पेश करता है। उनका दाल बाटी चूरमा एक अवश्य चखने वाला व्यंजन है।

यह भी पढ़ें: Ayodhya Famous Sweets: ये हैं अयोध्या के फेमस स्वीट्स, एक बारे जरूर चखें स्वाद

OTT INDIA आपको खबरों से रखेगा अपडेट

OTT INDIA देश का नंबर 1 डिजिटल प्लेटफॉर्म है- जो देशवासियो को हर खबर में सबसे आगे रखता है। OTT इंडिया पर पढ़ें नेशनल, इंटरनेशनल, इलेक्शन, बिजनेस, स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट समेत सभी खबरें। अब हर समाचार आपकी उंगलियों पर, हमारा नवीनतम Android और iOS ऐप डाउनलोड करें। ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमसे सोशल मीडिया पर जुड़ें।

[web_stories title="true" excerpt="false" author="true" date="false" archive_link="false" archive_link_label="" circle_size="150" sharp_corners="false" image_alignment="left" number_of_columns="4" number_of_stories="8" order="DESC" orderby="post_date" view="grid" /]