loader

Ghosi Bypoll 2023: घोसी उपचुनाव का मुकाबला हुआ रोचक, समाजवादी पार्टी को मिला कांग्रेस समर्थन

Ghosi Bypoll 2023

Ghosi Bypoll 2023: अगले महीने यूपी की घोसी विधानसभा में उपचुनाव होने जा रहा है। आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए घोसी विधानसभा सीट (Ghosi Bypoll 2023) पर होने वाला यह चुनाव काफी अहम माना जा रहा है। बता दें इस सीट से पूर्व मंत्री दारा सिंह चौहान ने इस्तीफा दे दिया था। जिसके चलते अब यहां उपचुनाव होंगे। भाजपा ने यहां से दारा सिंह चौहान को ही टिकट दिया है। जबकि उनके सामने समाजवादी पार्टी से सुधाकर सिंह को अपना प्रत्याशी बनाया है। इस सीट पर कांग्रेस पार्टी ने चुनाव नहीं लड़ने का एलान करते हुए सपा को अपना समर्थन दिया है।

घोसी उपचुनाव का मुकाबला हुआ रोचक!

बता दें इस सीट पर सपा के दारा सिंह चौहान ने जीत दर्ज की थी। लेकिन अब वो भाजपा में शामिल हो गए हैं। उन्होंने इस सीट से इस्तीफा दे दिया हैं। अब उनको यहां से भाजपा ने अपना प्रत्याशी बनाया हैं। लेकिन उनके सामने सपा के दिग्गज नेता सुधाकर सिंह को टिकट मिलने से मुकाबला बड़ा रोचक नज़र आ रहा हैं। सुधाकर सिंह पिछले काफी समय से सपा के साथ हैं, वो कई बार विधायक भी चुने गए हैं। अब उनको कांग्रेस का समर्थन मिलने से दारा सिंह चौहान की मुश्किल बढ़ गई हैं।

शिवपाल सिंह यादव से सपा को बड़ी उम्मीद:

बता दें समाजवादी पार्टी ने इस सीट के चुनाव की जिम्मेदारी अपने दिग्गज नेताओं को सौंप रखी हैं। इसमें सपा के राष्ट्रीय महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव और राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव का नाम प्रमुख हैं। मुलायम सिंह के निधन के बाद चाचा-भतीजा एक साथ नज़र आ रहे हैं। शिवपाल सिंह यादव को राजनीति का काफी अनुभव हैं, जिसका फायदा सपा उठाना चाहेगी।

समाजवादी पार्टी को मिला कांग्रेस समर्थन:

कांग्रेस ने इस सीट पर अपना प्रत्याशी मैदान में नहीं उतारा हैं। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नए अध्यक्ष अजय राय ने सपा को समर्थन का ऐलान किया। इससे कहीं ना कहीं समाजवादी पार्टी को फायदा मिलता दिखाई दे रहा हैं। लेकिन इस सीट पर दारा सिंह का दबदबा नज़र आता हैं। ऐसे में अब यह चुनाव बेहद रोचक हो गया हैं।

OTT INDIA आपको खबरों से अपडेट रखेगा

OTT INDIA देश का नंबर 1 डिजिटल प्लेटफॉर्म है- जो देशवासियो को हर खबर में सबसे आगे रखता है। OTT इंडिया पर पढ़ें नेशनल, इंटरनेशनल, इलेक्शन, बिजनेस, स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट समेत सभी खबरें। अब हर समाचार आपकी उंगलियों पर, हमारा नवीनतम Android और iOS ऐप डाउनलोड करें। ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमसे सोशल मीडिया पर जुड़ें।

[web_stories title="true" excerpt="false" author="true" date="false" archive_link="false" archive_link_label="" circle_size="150" sharp_corners="false" image_alignment="left" number_of_columns="4" number_of_stories="8" order="DESC" orderby="post_date" view="grid" /]