Gwalior Crime News

Gwalior Crime News: संदिग्ध महिला घर की घंटी बजाकर कर रही लोगों को परेशान, लोगों में भूत को लेकर दहशत का माहौल!

Gwalior Crime News: ग्वालियर। शहर में इन दिनों एक संदिग्ध महिला ने दहशत फैला रखी है। महिला गली-मोहल्ला और कॉलोनीयों में आधी रात में निकलती है। फिर जो घर उसके रास्ते में आता है, उस घर की डोर वेल (घंटी) बजाकर आगे बढ़ जाती है। संदिग्ध महिला CCTV कैमरे में भी कैद हुई है। मामला पुलिस तक भी पहुंचा है।

संदिग्ध महिला की दहशत

प्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्दुम्न सिंह तोमर की विधानसभा “उपनगर ग्वालियर” ग्वालियर में एक संदिग्ध महिला ने दहशत का माहौल पैदा कर दिया। जिसके चलते लोग अपने घरों से रात में ना तो घर के बाहर निकलते ना ही खिड़की दरवाजा खोलते हैं। संदिग्ध महिला आधी रात को निकलती है और लोगों के घर के बाहर की डोरवेल बजाकर आगे बढ़ जाती है।

सीसीटीवी में महिला कैद

यह संदिग्ध महिला ग्वालियर थाना क्षेत्र की राजा मंडी सोना गार्डन के पास के घरों में लगे CCTV कैमरों में कैद भी हुई है। हालांकि, महिला का चेहरा स्पष्ट दिखाई नहीं दे रहा है। लेकिन, लोग, महिला की हरकत से परेशान है। ऐसे में महिला को लेकर अलग-अलग कहानी सामने निकलकर आ रही हैं। कोई उसे भूतनी, चुड़ैल तो कोई उसे चोर बता रहा है। CCTV फुटेज में संदिग्ध महिला को देखकर गोवंश और कुत्ते भी तेजी से भागते हुए दिख रहे हैं। हालांकि इस मामले में किसी ने पुलिस में कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

यह भी पढ़े: