Holi 2025

Holi 2025: विक्की कौशल, कैटरीना कैफ सहित इन सितारों ने जमकर खेली होली

Holi 2025: इस साल होली का त्योहार बहुत धूमधाम से मनाया गया। बॉलीवुड और टीवी सेलेब्रिटीज ने रंगों के इस त्यौहार को बहुत ही उत्साह के साथ मनाया। सोशल मीडिया पर सितारों की होली पार्टियों की तस्वीरें छाई हुई हैं। कुछ सितारों ने घर पर ही परिवार के साथ त्यौहार मनाया, जबकि कुछ सितारों को होली पार्टी में देखा गया। विक्की कौशल, कैटरीना कैफ, तमन्ना भाटिया, करण वीर मेहरा, चुम दरंग, तेजस्वी प्रकाश, करण कुंद्रा जैसे सितारों की फोटोज सोशल मीडिया पर छाई हुई है।

विक्की कैट ने परिवार साथ मनाई होली

छावा स्टार विक्की कौशल और उनकी पत्नी कैटरीना कैफ ने अपने परिवार के साथ होली मनाई। उन्होंने सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर कीं, जिसमें वे विक्की के माता-पिता और भाई के साथ त्योहार मनाते दिख रहे हैं। तस्वीरों में कैटरीना की बहन भी नज़र आ रही हैं। एक वीडियो में कैटरीना बड़े प्यार से विक्की कौशल को रंग लगा रही है। जिसपर फैंस ने जमकर कमेंट किये हैं।

रवीना टंडन की पार्टी में पहुंचे सितारे

इसके अलावा तमन्ना भाटिया को रवीना टंडन की होली पार्टी में देखा गया। इस दौरान विजय वर्मा को भी होली पार्टी के लिए रवीना के घर जाते हुए देखा गया। वरुण धवन ने भी अपनी आने वाली फिल्म सनी संस्कारी की तुलसी कुमार के सेट पर होली मनाई। उन्हें रंगों में सराबोर होकर मनीष पॉल के साथ डांस करते देखा जा सकता है। एक्ट्रेस कृति सनोन ने भी काम के साथ होली मनाई। उन्होंने आनंद एल राय की आने वाली फिल्म के सेट से तस्वीर शेयर की। जिसमे धनुष भी नज़र आ रहे हैं।

कियारा ने मनाई होली (Holi 2025)

गर्भवती कियारा आडवाणी ने होली के जश्न के दौरान स्वादिष्ट और लजीज खाना खाया। जिसकी स्टोरी उन्होंने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर की, और अपने फैंस को होली की बधाईयां भी दी। इस होली पर टीवी सितारों ने भी खूब मस्ती की। बिग बॉस 18 के करण वीर मेहरा, चुम दरंग, दिग्विजय राठी समेत कई सितारें अंकिता लोखंडे और विक्की कौशल द्वारा आयोजित होली पार्टी में शामिल हुए। सेलिब्रिटी मास्टरशेफ स्टार तेजस्वी प्रकाश और उनके बॉयफ्रेंड करण कुंद्रा भी इस पार्टी में शामिल हुए। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी प्यारी तस्वीरें शेयर कीं, जिन्हें देखकर फैंस हैरान रह गए।

ये भी पढ़ें :