U19 T20 World Cup

अंडर-19 भारतीय महिला टीम ने रचा इतिहास, लगातार दूसरी बार जीता टी20 विश्व कप खिताब

U19 T20 World Cup: भारतीय महिला टीम ने क्रिकेट में एक बार फिर देश का नाम रोशन कर दिया। आईसीसी महिला अंडर-19 टी20 विश्व कप का खिताब (U19 T20 World Cup) भारत ने लगातार दूसरी बार अपने नाम कर लिया हैं। रविवार को खेले गए मैच में भारत ने अफ्रीका को हराकर खिताब अपने नाम कर लिया। मलेशिया के कुआलालंपुर में खेल गए मैच में भारत ने अफ़्रीका को नौ विकेट से मात देकर विश्व कप का खिताब दूसरी बार जीत लिया है। इससे भारतीय क्रिकेट टीम के फैंस काफी उत्साहित नज़र आ रहे हैं।

U19 T20 World Cup

भारत को मिला 83 रनों का लक्ष्य

बता दें रविवार को इस खिताबी भिड़ंत में टीम इंडिया की गेंदबाज़ों ने जबरदस्त गेंदबाज़ी प्रदर्शन करते हुए अफ्रीका को करारी शिकस्त दी। इस मैच में पहले बल्लेबाज़ी करते हुए अफ्रीका की टीम 20 ओवर में 82 रन बन पाई। इस तरह भारत के सामने अफ्रीका ने जीत के लिए 83 रनों का छोटा सा टारगेट रखा था। इसके जवाब में भारतीय टीम ने सिर्फ एक विकेट के नुकसान पर टारगेट को हासिल कर लिया।

U19 T20 World Cup

लगातार दूसरी बार जीता खिताब

आईसीसी ने महिला क्रिकेट को बढ़ावा देने के लिए महिला अंडर-19 टी20 विश्व कप की शुरुआत की थी। यह महिला अंडर-19 टी20 विश्व कप का दूसरा ही आयोजन था। इससे पहले भी टीम इंडिया ने इस खिताब पर अपना कब्जा जमाया था। यह लगातार दूसरी बार टीम इंडिया की खिताबी जीत हुई हैं। जबकि अफ्रीका की टीम पहली बार इस टूर्नामेंट के फाइनल तक का सफर तय किया। आखिरी मैच में भारत के सामने अफ्रीका को हार मिली। जिसके चलते उनका खिताब जीतने का सपना टूट गया।

गोंगाड़ी त्रिशा का ऑलराउंड प्रदर्शन

भारतीय महिला अंडर-19 क्रिकेट टीम ने लगातार दूसरी बार टी20 विश्व कप का खिताब जीत लिया है। अफ्रीका के खिलाफ फाइनल मैच में भारत के लिए गोंगाड़ी त्रिशा का ऑलराउंड प्रदर्शन देखने को मिला। उन्होंने इस खिताबी मुकाबले में तीन विकेट लेने के साथ बल्लेबाज़ी में नाबाद 44 रन भी बनाकर टीम की जीत में अहम योगदान निभाया।

ये भी पढ़ें :