loader

Weather Update: उत्तर भारत में कोहरे का कहर जारी, 23 जनवरी तक कड़ाके की ठंड का अलर्ट

Weather Update
Weather Update

Weather Update: उत्तर भारत में ठंड का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा। पंजाब से दिल्ली-एनसीआर और पूर्वी उत्तर प्रदेश तक समूचा पूर्वोत्तर भारत भीषण शीत और घने कोहरे की चपेट में है। मौसम (Weather) विभाग ने पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और बिहार के लिए 23 जनवरी तक ठंड और घने कोहरे को लेकर रेड व ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इस दौरान उत्तर भारत में न्यूनतम तापमान 0 से 10 डिग्री के बीच रहेगा। इस समय पहाड़ी और मैदानी इलाकों में हाड़ कंपा देने वाली ठंड पड़ रही है। घने कोहरे से सड़क, रेल और हवाई सेवाएं भी बाधित हैं।

पहाड़ों पर तेज बर्फबारी जारी

भारत सरकार के मौसम (Weather) विभाग के अनुसार उत्तर भारत में अगले तीन से चार दिनों तक घने कोहरे की स्थिति बनी रह सकती है। दिल्ली-एनसीआर से लेकर उत्तर पश्चिम और पूर्वोत्तर भारत तक लोगों को अगले 4 दिनों तक शीतलहर से निजात नहीं मिलेंगी। मौसम विभाग के (IMD) अनुसार शुक्रवार को मैदानी क्षेत्रों में 2.4 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान के साथ कानपुर व बीकानेर सबसे सर्द रहे। इस दौरान पंजाब और हरियाणा में भी न्यूनतम तापमान 2-5 डिग्री के बीच रहा है। इस समय पहाड़ों पर बर्फबारी के बाद जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कई जिले शीतलहर की चपेट में हैं।

यह भी पढ़े: खेलो इंडिया यूथ गेम्स का पीएम मोदी ने किया उद्घाटन, बोलें इससे नई प्रतिभाएं सामने आ रहीं 

मौसम विभाग से अलर्ट जारी

उत्तर भारत के मैदानी क्षेत्रों में कोहरे का यलो अलर्ट जारी हुआ है। इस मौसम (Weather) में पहली बार कुकुमसेरी में तापमान माइनस -12.4 डिग्री रिकॉर्ड हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार उत्तर प्रदेश में ठंड का सितम जारी रहेगा। 19 जनवरी को राज्य में कई जिलों में कोल्ड डे और घने कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है। कोहरे से आईजीआई एयरपोर्ट पर 220 उड़ानें प्रभावित हुई हैं। सात उड़ानों को रद्द और सात को जयपुर डाइवर्ट किया गया। दो दर्जन उड़ानों में पांच घंटे से अधिक की देरी हुई है। दिल्ली पहुंचने वाली 68 ट्रेनें भी कोहरे से प्रभावित हुईं है। जबकि बनारस वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को रद्द करना पड़ा। बिहार संपर्क क्रांति 21:30 घंटे की देरी से शुक्रवार सुबह 10:30 बजे रवाना हुई थी।

आईएमडी का ताजा अपडेट

मौसम (Weather) विभाग ने ताजा अपडेट जारी किया है। उसके मुताबिक उत्तर भारत में अभी सर्दी और कोहरे के कहर से राहत नहीं मिलेगी। आईएमडी के मुताबिक 23 जनवरी तक उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में गंभीर शीतलहर का खतरा बना रहेगा। इसी दौरान पंजाब और हरियाणा में भीषण शीत लहर का कहर जारी रहेगा। वही 20, 21,22 और 23 जनवरी को उत्तरी राजस्थान, उत्तर प्रदेश में शीत हवा चलेगी।जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के अलग-अलग हिस्सों में बर्फ पडेंगी। इसी दौरान पंजाब, हरियाणा, पश्चिम यूपी समेत समूचे उत्तर और मध्य भारत में घना कोहरा छाया रहेगा।

यह भी पढ़े: खेलो इंडिया यूथ गेम्स का पीएम मोदी ने किया उद्घाटन, बोलें इससे नई प्रतिभाएं सामने आ रहीं 

OTT INDIA खबरों से रखेगा अपडेट

OTT INDIA देश का नंबर 1 डिजिटल प्लेटफॉर्म है- जो देशवासियो को हर खबर में सबसे आगे रखता है। OTT इंडिया पर पढ़ें नेशनल, इंटरनेशनल, इलेक्शन, बिजनेस, स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट समेत सभी खबरें। अब हर समाचार आपकी उंगलियों पर, हमारा नवीनतम Android और iOS ऐप डाउनलोड करें। ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमसे सोशल मीडिया पर जुड़ें।

[web_stories title="true" excerpt="false" author="true" date="false" archive_link="false" archive_link_label="" circle_size="150" sharp_corners="false" image_alignment="left" number_of_columns="4" number_of_stories="8" order="DESC" orderby="post_date" view="grid" /]