loader

ICC World Cup 2023 : इन 5 टीमों की झोली में जा सकती है विश्वकप की ट्राफी, यह देश है प्रबल दावेदार…

World Cup Points Table

ICC World Cup 2023 : विश्व कप 2023 की शुरुआत 5 अक्टूबर से हो रही है और लभगभ सभी टीमें भारत आ चुकी है। भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा पहली बार विश्वकप में कप्तानी करने जा रहे है। साल 2011 के बाद एक बार फिर पूरा विश्वकप भारत की जमीन पर संपन्न होने जा रहा है। आज हम आपको बताने वाले है कि कौन सी टीमें इस बार प्रबल दावेदार है।

टीम इंडिया

एशिया कप के बाद ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज जीतने के बाद इस वक्त भारतय टीम वनडे रैंकिंग में शीर्ष स्थान पर है और उन्होंने अपनी मेजबानी में विश्व कप (ICC World Cup 2023) जीतने की दावेदारी भी ठोक दी है। बता दें कि भारतीय टीम ने वनडे विश्व कप दो बार जीते हैं। साल 1983 में कपिल देव की कप्तानी में और साल 2011 में महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में जीते है।

टीम पाकिस्तान

एशिया कप में बुरी तरह से बाहर होने के बाद पाकिस्तान टीम चाहेगी कि वह वर्ल्डकप जीते। बता दें कि मौजूदा समय में पाकिस्तान के पास तेज गेंदबाजी के एक तिकड़ी है जो किसी भी टीम के बैटिंग आर्डर को ध्वस्त कर सकती है। पाकिस्तान टीम इस वर्ल्डकप जीतने की प्रबल दावेदारों में से एक है। इसका एक मुख्य कारण यह है कि पाकिस्तानी टीम भारत की पिचों से अच्छी तरह से जानती है।

टीम इंग्लैंड

साल 2019 में पहली बार वनडे विश्व कप (ICC World Cup 2023) जीतने वाली इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने हाल ही में न्यूजीलैंड के हाथों वनडे सीरीज में हार झेली। 2015 के बाद से इंग्लैंड टीम का अटैकिंग रूप जारी है और विश्व कप में इंग्लैंड का ओपनिंग मैच न्यूजीलैंड से ही होना है। साल 2019 विश्व कप के बाद इंग्लैंड ने 42 मैच खेले है, जिसमें टीम को 22 मैचों में जीत मिली है। ऐसे में विश्व कप 2023 का खिताब जीतने की इंग्लैंड टीम प्रबल दावेदार मानी जा रही है।

टीम साउथ अफ्रीका

साउथ अफ्रीका टीम ने ऑस्ट्रेलिया को पिछली सीरीज 3-2 से हराया। विश्व वनडे रैंकिंग में 4 नंबर पर साउथ अफ्रीका टीम है, जो कि वनडे विश्व कप के लिए भारत पहुंच चुकी है। साउथ अफ्रीका का पहला मैच 7 अक्टूबर को दिल्ली में श्रीलंका से होना है। बता दें कि साउथ अफ्रीका ने विश्व कप 2019 के बाद कुल 40 मैच खेले है, जिसमें उन्हें 21 मैचों में जीत मिली है।

टीम श्रीलंका

बता दें कि श्रीलंका को एशिया कप 2023 के फाइनल मैच में भारत से हार मिली। पिछले दिनों वनडे विश्व कप क्वालिफायर मैच जीतने के बाद श्रीलंका टीम बेहतरीन फॉर्म में है। हालांकि, उनके अहम खिलाड़ी चोटिल हैं, जिससे टीम को विश्व कप में परेशानी हो सकती है। विश्व कप में श्रीलंका का पहला मैच 7 अक्टूबर को साउथ अफ्रीका से होना है।

साल 2019 के बाद श्रीलंका ने 56 मैच खेले है, जिसमें टीम को 30 में जीत मिली है। बता दें कि श्रीलंका टीम को विश्व कप 2023 का खिताब जीतने का प्रबल दावेदार माना जा रहा है।

यह भी पढ़ें – ICC Rankings : टीम इंडिया को अगर रहना है नंबर-1 तो टीम तो करना होगा ये काम, यहां समझे पूरी गणित…

OTT INDIA आपको खबरों से रखेगा अपडेट

OTT INDIA देश का नंबर 1 डिजिटल प्लेटफॉर्म है- जो देशवासियो को हर खबर में सबसे आगे रखता है। OTT इंडिया पर पढ़ें नेशनल, इंटरनेशनल, इलेक्शन, बिजनेस, स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट समेत सभी खबरें। अब हर समाचार आपकी उंगलियों पर, हमारा नवीनतम Android और iOS ऐप डाउनलोड करें। ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमसे सोशल मीडिया पर जुड़ें।

[web_stories title="true" excerpt="false" author="true" date="false" archive_link="false" archive_link_label="" circle_size="150" sharp_corners="false" image_alignment="left" number_of_columns="4" number_of_stories="8" order="DESC" orderby="post_date" view="grid" /]