loader

India Maldives Row: जानिए मालदीव में भारत के कितने सैनिक हैं और वे वहां क्या कर रहे है…?

India Maldives Row

India Maldives Row: पिछले कुछ दिनों से भारत और मालदीव के बीच रिश्तों में कड़वाहट देखने को मिल रही है। अब मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू ने भारत को अपने सैनिक वापस (India Maldives Row) बुलाने के लिए 15 मार्च तक का समय दिया है। मोहम्मद मुइज्जू इससे पहले चीन की यात्रा पर थे और वहां से आने के बाद उन्होंने यह फैसला लिया है। बता दें पीएम मोदी कुछ दिन पहले लक्षद्वीप दौरे पर थे। उन्होंने वहां की कुछ तस्वीरें शेयर कर टूरिज्म को बढ़ावा देने की बात कहीं। पीएम मोदी की इन फोटोज पर मालदीव के तीन नेताओं ने आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी।

India Maldives Row

मालदीव में भारत के कितने सैनिक है..?

बता दें भारत अपने पड़ोसी देशों की हमेशा से मदद करता आया है। कोरोना के समय भी दुनियाभर के देश भारत से मदद की गुहार लगा रहे थे। मालदीव में हर साल काफी संख्या में भारतीय लोग घूमने जाते हैं। पिछले कई सालों से भारतीय सेना के कई जवान मालदीप में मौजूद हैं। अब उनको वहां से हटाने के लिए मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू ने भारत को 15 मार्च तक का समय दिया है। बता दें इस समय मालदीप में भारत के 77 सैनिक मौजूद हैं। इनके अलावा सेना के 12 मेडिकल कर्मी भी अपनी सेवा दे रहे हैं।

India Maldives Row

मालदीप में क्या कर रहे है सैनिक..?

इसके साथ ही अब भारत के लोगों के मन में सवाल उठ रहा हैं कि भारतीय सेना के जवान आखिर मालदीव में क्या कर रहे हैं? तो आपको बता दें भारत के सैनिक पिछले कई सालों से मालदीव में मौजूद हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत के सैनिक मालदीव के नागरिकों को मानवीय सहायता के साथ वहां राहत बचाव कार्य में मदद करते हैं। इसके अलावा सेना ने दो हेलीकॉप्टर और एक ड्रॉनियर विमान भी मालदीव दे रखा है। जिनकी सहायता से मालदीव अपने समुद्री राजमार्गों की निगरानी रखता हैं।

India Maldives Row

चीन की हो सकती हैं बड़ी चाल..?

बता दें पिछले साल ही मालदीव के नए राष्ट्रपति के तौर मोहम्मद मुइज्जू ने सत्ता संभाली हैं। मोहम्मद मुइज्जू को चीन का समर्थक माना जाता हैं। जब से वो मालदीव के राष्ट्रपति बने तभी से भारत से उनके रिश्ते कुछ ख़ास नहीं रहे हैं। चीन का तेल व्यापार का 80 प्रतिशत माल आयात के लिए मालदीव से होकर गुजरता हैं। इसको देखते हुए चीन मालदीव में अपनी पकड़ मजबूत करना चाहता हैं। माना जा रहा हैं कि मालदीव से भारतीय सैनिकों को हटाने के पीछे चीन की चाल हो सकती हैं।

यह भी पढ़ें- Plot Near Ayodhya Ram Mandir: अमिताभ बच्चन की तरह आप भी खरीद सकते हैं राम मंदिर के पास प्लॉट…, जानिए डिटेल्स

OTT INDIA आपको खबरों से रखेगा अपडेट

OTT INDIA देश का नंबर 1 डिजिटल प्लेटफॉर्म है- जो देशवासियो को हर खबर में सबसे आगे रखता है। OTT इंडिया पर पढ़ें नेशनल, इंटरनेशनल, इलेक्शन, बिजनेस, स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट समेत सभी खबरें। अब हर समाचार आपकी उंगलियों पर, हमारा नवीनतम Android और iOS ऐप डाउनलोड करें। ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमसे सोशल मीडिया पर जुड़ें।

[web_stories title="true" excerpt="false" author="true" date="false" archive_link="false" archive_link_label="" circle_size="150" sharp_corners="false" image_alignment="left" number_of_columns="4" number_of_stories="8" order="DESC" orderby="post_date" view="grid" /]