loader

Asian Games 2023: यशस्वी जायसवाल ने फिर किया बड़ा धमाका, 48 गेंदों पर ठोका टी-20 शतक

Asian Games 2023

Asian Games 2023: एशियाई गेम्स में इस बार भारतीय खिलाड़ियों का दबदबा देखने को मिल रहा है। एशियन गेम्‍स (Asian Games 2023) के 9वें दिन भारत ने अपने नाम कुल 7 मेडल किए। भारत को 10वें दिन यानी आज भी कई मेडल की उम्‍मीद है। मंगलवार को क्रिकेट में भारतीय टीम का जबरदस्त प्रदर्शन देखने को मिला है। टीम के स्टार ओपनर यशस्वी जायसवाल ने नेपाल के खिलाफ मैच में सिर्फ 48 गेंदों पर शतक जड़कर इतिहास रच दिया। भारत ने एश‍ियन गेम्स के क्वार्टर फाइनल में नेपाल के सामने 203 रनों का लक्ष्य रखा है।

यशस्वी जायसवाल ने फिर किया बड़ा धमाका:

आईपीएल में अपना जलवा बिखेर चुके युवा बल्लेबाज़ यशस्वी जायसवाल ने फिर बड़ा धमाका कर दिया। एश‍ियन गेम्स के क्वार्टर फाइनल में नेपाल के खिलाफ उन्होंने मात्र 48 गेंदों पर शतक जड़कर इतिहास रच दिया। वह एश‍ियन गेम्स में भारत की ओर से शतक जड़ने वाले पहले पुरुष ख‍िलाड़ी हैं। उन्होंने अपनी इस पारी में 7 छक्के और 8 चौके जड़े। उनके इस शतक की बदौलत टीम इंडिया ने नेपाल के सामने 200 रनों से ज्यादा का स्कोर बनाया।

र‍िंंकू स‍िंंह ने आखिरी ओवर में मचाया तहलका:

बेस्ट फिनिशर के रूप में अपनी पहचान बना चुके रिंकू सिंह ने नेपाल के खिलाफ इस मैच में बड़ा तहलका मचा दिया। र‍िंंकू स‍िंंह ने इस मैच में भारत के ल‍िए आख‍िरी ओवर में 23 रन बटोरे। उन्होंने आखिरी ओवर में तीन छक्के और एक चौका जड़ा। जिसकी बदौलत भारत ने अपना स्कोर 200 रनों के पार पहुंचा दिया।

दोनों टीमों की प्‍लेइंग 11:

नेपाल: कुशल भुर्तेल, आसिफ शेख, संदीप जोरा, गुलशन झा, रोहित पौड़ेल (कप्‍तान), कुशल मल्‍ला, दीपेंद्र सिंह ऐरी, सोमपाल कामी, करण केसी, अबिनाश बोहरा और संदीप लामिछाने।

भारत: रुतुराज गायकवाड़ (कप्‍तान), यशस्‍वी जायसवाल, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, जितेश शर्मा, वॉशिंगटन सुंदर, आर साई किशोर, रवि बिश्‍नोई, आवेश खान और अर्शदीप सिंह।

यह भी पढ़ें – Virat Kohli : वर्ल्डकप में विराट कोहली के नाम दर्ज होगा ये रिकार्ड, धोनी और कपिल देव की लिस्ट में नाम होगा शामिल…

OTT INDIA आपको खबरों से रखेगा अपडेट

OTT INDIA देश का नंबर 1 डिजिटल प्लेटफॉर्म है- जो देशवासियो को हर खबर में सबसे आगे रखता है। OTT इंडिया पर पढ़ें नेशनल, इंटरनेशनल, इलेक्शन, बिजनेस, स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट समेत सभी खबरें। अब हर समाचार आपकी उंगलियों पर, हमारा नवीनतम Android और iOS ऐप डाउनलोड करें। ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमसे सोशल मीडिया पर जुड़ें।

[web_stories title="true" excerpt="false" author="true" date="false" archive_link="false" archive_link_label="" circle_size="150" sharp_corners="false" image_alignment="left" number_of_columns="4" number_of_stories="8" order="DESC" orderby="post_date" view="grid" /]