loader

ISRO Rocket Launche : इसरो ने लॉन्च किया SSLV-D3/EOS-8 रॉकेट, प्राकृतिक आपदाओं की मिलेगी सटीक जानकारी

ISRO Rocket Launch: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने आज 16 अगस्त को सुबह 9:17 बजे श्रीहरिकोटा के सतीक्ष धवन स्पेस सेंटर से SSLV-D3 रॉकेट लांच किया। इसके जरिए इसरो ने नया अर्थ ऑब्जरवेशन सैटेलाइट EOS-8 और एक छोटा सैटेलाइट SR-0 DEMOSAT को लॉन्च किया है।

बता दें कि ये दोनों सैटेलाइट्स पृथ्वी से 475 किलोमिटर की ऊंचाई पर मौजूद गोलाकार कक्षा पर स्थापित किए जाएंगे। इस मिशन के सफल होने के बाद देश में प्राकृतिक आपदा से संबंधित जानकारी पाना आसान हो जाएगा।

ये भी पढ़ें: Vinesh Phogat: CAS में अपील खारिज होने के बाद विनेश ने शेयर की भावुक फोटो, देखकर टूट जाएगा दिल

क्या कहा ईसरो चीफ ने?

इस मौके पर इसरो चीफ एस सोमनाथ ने कहा कि रॉकेट ने योजना के मुताबिक अंतरिक्ष यान को सही कक्षा में स्थापित कर दिया है। मुझे लगता है कि उसकी स्थिति में कोई बदलाव नहीं होगा।

क्या है खासियत?

SSLV-D3 की उठान भारत में छोटे सैटेलाइट लॉन्च उद्योग के लिए महत्वपूर्ण साबित हो सकता है। वहीं EOS-8 और SR-0 DEMOSAT के सफल प्रक्षेपण और संचालन से भारत की अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी में मजबूती आएगी। इसकी मदद से वैश्विक अंतरिक्ष प्रतिस्पर्धा में महत्वपूर्ण योगदान मिलेगा।

बता दें कि EOS-8 सैटेलाइट एक अर्थ ऑब्जरवेशन सैटेलाइट है। इसका काम धरती की सतह की निगरानी करना और अहम डाटा जूटाना है। यही नहीं इस सैटेलाइट से जल संसाधन प्रबंधन, कृषि, आपदा प्रबंधन और वन्य जीवन की निगरानी जैसी महत्वपूर्ण गतिविधियों में मदद मिलेगी। वहीं, SR-0 DEMOSAT ये एक छोटा सैटेलाइट है इसका काम तकनीकी परीक्षणों में मदद देना है।

[web_stories title="true" excerpt="false" author="true" date="false" archive_link="false" archive_link_label="" circle_size="150" sharp_corners="false" image_alignment="left" number_of_columns="4" number_of_stories="8" order="DESC" orderby="post_date" view="grid" /]