loader

जैन मुनि आचार्य श्री विद्यासागर महाराज हुए ब्रह्मलीन, तीन दिन से कर रहे थे उपवास

Jain Muni Acharya Vidyasagar Maharaj

Jain Muni Acharya Vidyasagar Maharaj: जैन मुनि आचार्य श्री विद्यासागर महाराज का आज 2:30 बजे ब्रह्मलीन हो गए। गौरतलब है कि उन्होंने छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ में चंद्रगिरि तीर्थ पर अंतिम सांस ली। जानकारी के मुताबिक जैन मुनि आचार्य श्री विद्यासागर महाराज का अंतिम संस्कार आज 18 फरवरी रविवार को दोपहर 1 बजे किया जाएगा।

पिछले कुछ दिनों से खराब था आचार्यश्री का स्वास्थ्य: 

जैन मुनि आचार्य श्री विद्यासागर महाराज के ब्रह्मलीन होने से इस समय पूरे देश में शोक की लहर है। पिछले कुछ दिनों से आचार्यश्री का स्वास्थ्य खराब था। उन्होंने पिछले तीन दिनों से अन्न-जल त्याग दिया था. आचार्यश्री अंतिम सांस तक चैतन्य अवस्था में रहे और मंत्रोच्चार के साथ उन्होंने अपना शरीर त्याग दिया। उल्लेखनीय है कि अंतिम समय में आचार्यश्री के साथ मुनिश्री योगसागरजी महाराज, श्री समतासागरजी महाराज, श्री प्रसादसागरजी देशभर में जैन समुदाय और आचार्यश्री के भक्तों ने उनके सम्मान में आज एक दिन के लिए उनकी पिष्ठा रखने का फैसला किया है। सूचना मिलते ही आचार्यश्री के हजारों शिष्य डोंगरगढ़ के लिए रवाना हो गए हैं।

Jain Muni Acharya Vidyasagar Maharaj

पिछले साल दर्शन के लिए गए थे प्रधानमंत्री:

बता दें कि पिछले साल नवंबर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी छत्तीसगढ़ के राजनांदगाम के डोगरगढ़ स्थित जैन तीर्थ स्थल चंद्रगिरि पहुंचे थे और जैन संत विद्यासागर महाराज के दर्शन किए थे. विद्यासागर महाराज के दर्शन करने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लिखा, ‘आचार्यश्री विद्यासागरजी का आशीर्वाद पाकर मैं बहुत धन्य महसूस कर रहा हूं।’

युगों-युगों तक याद किये जायेंगे विद्यासागर महाराज: सीएम

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जैन मुनि आचार्य विद्यासागर महाराज के ब्रह्मलीन होने पर शोक व्यक्त किया है. सीएम साय ने शोक संदेश में लिखा कि, ‘विश्व वंदनीय, राष्ट्रसंत आचार्य श्री विद्यासागर महामुनिराज जी के डोंगरगढ़ स्थित चंद्रगिरि तीर्थ में समाधिस्थ होने का समाचार प्राप्त हुआ. अपने ओजस्वी ज्ञान से छत्तीसगढ़ सहित देश-दुनिया को समृद्ध करने वाले आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज को देश और समाज के लिए उनके उल्लेखनीय कार्यों, त्याग और तपस्या के लिए युगों-युगों तक याद किया जाएगा। मैं आध्यात्मिक चेतना के पोटला आचार्य श्री विद्यासागर जी के चरणों में प्रणाम करता हूं।’

यह भी पढ़े: मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता कमलनाथ भाजपा में शामिल होने पर बोले- जब कोई बात…

OTT INDIA खबरों से रखे अपडेट

OTT INDIA देश का नंबर 1 डिजिटल प्लेटफॉर्म है- जो देशवासियो को हर खबर में सबसे आगे रखता है। OTT इंडिया पर पढ़ें नेशनल, इंटरनेशनल, इलेक्शन, बिजनेस, स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट समेत सभी खबरें। अब हर समाचार आपकी उंगलियों पर, हमारा नवीनतम Android और iOS ऐप डाउनलोड करें।

[web_stories title="true" excerpt="false" author="true" date="false" archive_link="false" archive_link_label="" circle_size="150" sharp_corners="false" image_alignment="left" number_of_columns="4" number_of_stories="8" order="DESC" orderby="post_date" view="grid" /]