कर्नाटक में मुख्यमंत्री पद को लेकर हलचल तेज हो गई है। सवाल यह है कि सिद्धारमैया ही मुख्यमंत्री बने रहेंगे या फिर डीके शिवकुमार को प्रदेश की कमान सौंपी जाएगी? इस मुद्दे पर अलग-अलग नेताओं के बयान सामने आ रहे हैं।
इस बीच, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एम वीरप्पा मोइली ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि डीके शिवकुमार को मुख्यमंत्री बनने से कोई नहीं रोक सकता। उनके पास बेहतरीन नेतृत्व क्षमता है और उन्होंने पार्टी को मजबूती दी है।
Udupi, Karnataka | Congress leader Dr M Veerappa Moily says, ” You (DK Shivakumar) have given good leadership. You have built the party. People are making statements but no one can stop you from becoming CM. There is no need to get agitated about it. No one can stop you from… pic.twitter.com/FEjAzO1GFM
— ANI (@ANI) March 3, 2025
वीरप्पा मोइली ने आगे कहा कि मुख्यमंत्री पद कोई उपहार नहीं है, जिसे किसी को दे दिया जाए। इसे मेहनत से हासिल करना पड़ता है, और डीके शिवकुमार ने अपनी मेहनत से इस मुकाम को पाया है। हम सभी यही चाहते हैं कि वे जल्द से जल्द कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनें।
वीरप्पा मोइली के बयान पर क्या बोले डीके?
कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने वीरप्पा मोइली के बयान पर प्रतिक्रिया देने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा, “मैं इस पर कोई टिप्पणी नहीं करना चाहता। मैं कार्यकर्ताओं की बैठक में था, क्योंकि मुझे पार्टी अध्यक्ष के रूप में पूरे राज्य का दौरा करना है।”
#WATCH | Bengaluru: When asked about Congress leader Dr M Veerappa Moily’s statement on him, Karnataka Dy CM DK Shivakumar says, ” I don’t want to comment on it. I was in a workers’ meeting. I went to give the pledge to all the booth presidents as I have to travel all over the… https://t.co/xuBgHIqTUs pic.twitter.com/NtqS8KD10T
— ANI (@ANI) March 3, 2025
इससे पहले, करकला में कांग्रेस के एक कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री वीरप्पा मोइली ने कहा था कि “शिवकुमार को पहली बार विधायक का टिकट दिलाने में मेरी अहम भूमिका थी। आज वे कर्नाटक के एक सफल नेता बन चुके हैं।”
मोइली ने यह भी कहा कि “शिवकुमार, कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष होने के बावजूद, राष्ट्रीय स्तर पर भी पार्टी के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं। उन्होंने कई राज्यों में कांग्रेस को सत्ता में लाने में योगदान दिया है।”
कौन है DK शिवकुमार?
डी.के. शिवकुमार कौन हैं? वो कांग्रेस में इतने अहम क्यों हैं? उनके पास कितनी संपत्ति है और उन पर क्या भ्रष्टाचार के आरोप लगे हैं? इस लेख में हम आपको इन सभी सवालों के जवाब सरल भाषा में देने वाले हैं।
डीके शिवकुमार कर्नाटक कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष हैं और राहुल गांधी के साथ भारत जोड़ो यात्रा में भी नजर आए थे। वे राहुल गांधी और सोनिया गांधी के करीबी नेताओं में गिने जाते हैं। लगातार आठवीं बार विधायक बनने के बाद, वे कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद के मजबूत दावेदार माने जा रहे हैं।
उन्होंने 2006 में राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया था। राजनीति के साथ-साथ वे एक शिक्षाविद् और सामाजिक कार्यकर्ता भी हैं।
8वीं बार चुनाव जीते डीके
डीके शिवकुमार ने अपनी पारंपरिक कनकपुरा विधानसभा सीट से लगातार आठवीं बार जीत हासिल की है। उन्होंने इस चुनाव में भाजपा के पूर्व राजस्व मंत्री आर अशोक को बड़े अंतर से हराया। इस सीट पर सभी की नजरें टिकी हुई थीं। वहीं, चुनावी रुझानों में कांग्रेस को बहुमत मिलता देख कर्नाटक में सरकार बनाने की तैयारियां तेज हो गई हैं।
डीके शिवकुमार के ऊपर भ्रष्टाचार का आरोप
कर्नाटक कांग्रेस के नेता डीके शिवकुमार पार्टी के सबसे अमीर नेता माने जाते हैं। उनकी कुल संपत्ति 840 करोड़ रुपये से ज्यादा है। जब भी कांग्रेस को फंड की जरूरत होती है, तो वे सबसे पहले मदद के लिए आगे आते हैं। पार्टी में उन्हें संकटमोचक भी कहा जाता है। हालांकि, इतनी बड़ी संपत्ति होने के कारण उन पर सीबीआई, ईडी और आयकर विभाग की नजर बनी रहती है। चुनाव से पहले वे 104 दिन जेल में भी रहे थे, लेकिन अब फिलहाल जमानत पर बाहर हैं।
यह भी पढ़े:
- रिलेशनशिप, ब्लैकमेलिंग और फिर मर्डर… ब्वॉयफ्रेंड ही निकला कातिल, हिमानी मर्डर केस में हुए कई चौंकाने वाले खुलासे
- PM मोदी की लायन सफ़ारी: हाथों में कैमरा, सामने शेर…गिर नेशनल पॉर्क में अलग अंदाज में दिखे प्रधानमंत्री
- मायावती ने भतीजे आकाश आनंद को क्यों किया सभी पदों से मुक्त? जानिए इस उथल-पुथल की पूरी डिटेल