loader

Kharmas 2023: खरमास में जानें तुलसी से जुड़े से कुछ जरूरी नियम

kharmas 2023

Kharmas 2023: खरमास की शुरूआत 16 दिसंबर 2023 से हो चुकी है और इसका समापन 15 जनवरी 2024 को होगा। कहा जाता है कि जब देवो के राजा सूर्य देव बृहस्पति की राशि यानि धनु या मीन राशि में प्रवेश करते है तब से ही खरमास शुरू हो जाता है। खरमास की अ​वधि इस वर्ष 1 महीने तक रहने वाली है। इस समय सूर्य की गति धीमी हो जाती है और बृहस्पति ग्रह का प्रभाव भी काफी कम होता है। खरमास में विवाह,गृह प्रवेश,सगाई और नया करोबार इत्यादि जैसे शुभ कार्यो पर रोक लग जाती है। लेकिन इस दौरान पूजा पाठ करने का विशेष लाभ मिलता है, तो वहीं इस मास में तुलसी पूजन का विशेष महत्व माना गया है। ऐसे में आज हम आपको तुलसी से जुड़े कुछ जरूरी नियम बताने जा रहे है। चलिए जानते है:

तुलसी पूजन का महत्व:

खरमास में पूजा पाठ का विशेष महत्व है और इस दौरान भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा का ​विधान है। अगर ऐसे में आप भगवान विष्णु का पूजन करते है और तुलसी पर जल चढ़ाते है तो मां लक्ष्मी प्रसन्न होती है। पूजा के दौरान भोग में तुलसी दल जरूर डाले साथ ही तुलसी की पूजा करते समय घी का दीपक जलाए और तुलसी की परिक्रमा करें। इससे घर में सुख समृद्धि आती है।

भूलकर भी ना दोहराए ये गलतियां :

खरमास में भूलकर भी तुलसी पर कोई भी सुहाग से जुड़ी चीजें और सिंदुर नहीं चढ़ाना चाहिए।वहीं पूजा के दौरान तुलसी पर दूर्वा ना चढ़ाए ना ही पौधे को स्पर्श करें। माना जाता है कि तुलसी के पौधे को छूने और इसके पत्ते तोड़ने से यह दूषित हो जाती है। ऐसा करने से मां लक्ष्मी नाराज होती है। इसलिए खरमास के दौरान तुलसी पूजन के समय इस बात का खास ध्यान रखना चाहिए।

ठंड से ऐसे बचाए तुलसी:

खरमास में ठंड बढ़ने लगती है जो तुलसी के पौधे को नुकसान पहुंचा सकती है। ठंड से बचाने के लिए आप तुलसी के पौधे को एक पतले कपड़े से कवर कर दे लेकिन ध्यान रखे कि यह कपड़ा साफ और पलता होना चाहिए।

यह भी पढ़े:  Aaj Ka Rashifal: आज इन 2 राशियों की खुलेगी किस्मत, बनेंगे ये शुभ योग…

OTT INDIA आपको खबरों से रखेगा अपडेट

OTT INDIA देश का नंबर 1 डिजिटल प्लेटफॉर्म है- जो देशवासियो को हर खबर में सबसे आगे रखता है। OTT इंडिया पर पढ़ें नेशनल, इंटरनेशनल, इलेक्शन, बिजनेस, स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट समेत सभी खबरें। अब हर समाचार आपकी उंगलियों पर, हमारा नवीनतम Android और iOS ऐप डाउनलोड करें। ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमसे सोशल मीडिया पर जुड़ें।

[web_stories title="true" excerpt="false" author="true" date="false" archive_link="false" archive_link_label="" circle_size="150" sharp_corners="false" image_alignment="left" number_of_columns="4" number_of_stories="8" order="DESC" orderby="post_date" view="grid" /]