loader

जानिए कौन है पृथ्वी शॉ से मारपीट करने वाली आरोपी सपना गिल?

भारतीय क्रिकेटर पृथ्वी शॉ इस समय अपने वायरल वीडियो के कारण चर्चा में हैं। बुधवार, 15 फरवरी को मुंबई के सांताक्रूज इलाके में एक होटल के बाहर उनकी और एक महिला की बहस हो गई। लोगों ने उनके साथ मारपीट करने की कोशिश की और उनकी कार पर भी हमला किया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
वायरल वीडियो में एक लड़की पृथ्वी के साथ बदतमीजी करती नजर आ रही है। वह पृथ्वी को मारने की कोशिश कर रही है। हर कोई हैरान था कि यह लड़की कौन है। ये लड़की सोशल मीडिया का जाना माना चेहरा है। उसका नाम सपना गिल है। सपना ने सिर्फ सोशल मीडिया पर ही नहीं बल्कि फिल्मों में भी काम किया है। सपना एक भोजपुरी एक्ट्रेस हैं। उन्होंने रवि किशन और निरहुआ दिनेश लाल यादव, खेसारी और पवन सिंह जैसे सुपरस्टार्स के साथ काम किया है।
सपना गिल ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत 2019 में भोजपुरी फिल्म ‘काशी अमरनाथ’ से की थी। फिल्म में सपना के अलावा रवि किशन, आम्रपाली दुबे और निरहुआ मुख्य भूमिका में थे।
सपना के इंस्टाग्राम पर 2,19,000 फॉलोअर्स हैं। मूल रूप से चंडीगढ़ की रहने वाली सपना फिलहाल मुंबई में रहती हैं। वह एंटरटेनमेंट और डांस वीडियो से लेकर फैशन और फोटो तक का कंटेंट सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपलोड करती हैं।
सपना गिल ने ‘काशी अमरनाथ’, ‘निरहुआ चलल लंदन’ और ‘मेरा वतन’ जैसी फिल्मों में काम किया है। उन्होंने सबरंग 2018 में फिल्म काशी अमरनाथ के लिए सर्वश्रेष्ठ डेब्यू महिला अभिनेत्री का पुरस्कार भी जीता।
OTT INDIA आपको खबरों से अपडेट रखेगा

OTT INDIA देश का नंबर 1 डिजिटल प्लेटफॉर्म है जो देशवासियो को हर खबर में सबसे आगे रखता है। OTT इंडिया पर पढ़ें नेशनल, इंटरनेशनल, इलेक्शन, बिजनेस, स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट समेत सभी खबरें। अब हर समाचार आपकी उंगलियों पर, हमारा नवीनतम Android और iOS ऐप डाउनलोड करें। ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमसे सोशल मीडिया पर जुड़ें।
[web_stories title="true" excerpt="false" author="true" date="false" archive_link="false" archive_link_label="" circle_size="150" sharp_corners="false" image_alignment="left" number_of_columns="4" number_of_stories="8" order="DESC" orderby="post_date" view="grid" /]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *