loader

Kota News: कोटा में बच्चों का तनाव भगाने का नया तरीका, कलेक्टर पहुंचे बच्चों के होस्टल

Kota News

राजस्थान (डिजिटल डेस्क)। Kota News: राजस्थान में एजुकेशन हब कहे जाने वाले कोटा (Kota News) में बच्चों में पढाई और करियर को लेकर मानसिक तनाव को कम करने के लिए स्थानीय प्रशासन हरसंभव प्रयास कर रहा है। कोटा से लगातार आ रही आत्महत्याओं की ख़बरों से प्रशासन नित नए तरीके खोजने में लगा हुआ है।

बच्चों के मन की बात जानेगा प्रशासन

पढ़ाई (Kota News) के अलावा भी जीवन है और असफलता स्थाई नहीं है जैसी चीजों को  समझाने का प्रयास लगातार किया जा रहा है। इसी क्रम में बच्चों के बीच पहुँचने और उनसे संवाद स्थापित करने का एक नया तरीका प्रशासन ने निकला है। बच्चों से उनके मन की बात जान कर उन्हें कोई भी गलत कदम उठाने से रोक देने की कोशिश की जा रही है।

हर शुक्रवार प्रशासन होगा बच्चों के बीच

हर शुक्रवार को प्रशासन के अधिकारीयों (Kota News) को बच्चों के बीच जाने को लेकर एक कार्यक्रम बनाया गया है। इस कार्यक्रम की शुरुआत, कोटा के जिला कलेक्टर डॉ. रविन्द्र स्वामी ने की। वो एक स्थानीय होस्टल पहुँच कर बच्चों से मिले और उनके साथ 2 घंटे समय बिताया। इस बीच छात्राओं के साथ गाने भी गाए और कई अन्य एक्टिविटी के बाद उन्हीं के साथ होस्टल में खाना खाया।

संवाद के जरिया कलेक्टर ने समझाया जीवन, अब हर हफ्ते होगा

कोटा में होने वाली आत्म हत्याओं को रोकने और बच्चों के बीच मानसिक तनाव को कम करने के लिए प्रशासन (Kota News) ने ये “डिनर विद” प्रोग्राम शुरू किया है। इसके जरिये बच्चों से उनकी समस्या जान कर उसे हल करने का प्रयास तो रहेगा ही साथ ही उनकी मानसिकता को समझ कर उनके उत्थान पर भी कार्यशालाएं आयोजित (Kota News) की जाएगी। कलेक्टर गोस्वामी ने बच्चों को असफलता से डील करने की बात की और जीवन में विकल्प रखने को भी कहा। गोस्वामी ने बच्चों से कहा कि वो भी कोटा आए थे पर मन नहीं लगने पर वापिस भी चले गए थे। धर्य के साथ हर समस्या का हल मिलता है। धर्य से काम लेना चाहिए, मेहनत में कमी न रहे परन्तु परिणाम से जीवन पर नकारात्मक असर भी न पड़े। बड़े सपने देखो पर पूरा न होने पर कोशिश दोगुनी की जाए, मानसिक तनाव से वर्तमान और भविष्य दाव पर न लगाया जाए।

यह भी पढ़ें: Padma Shri Award 2024: भांड को मिला पद्मश्री, 65 साल न्यौछावर कला के नाम, सम्मान मिलने तक की पूरी कहानी

OTT INDIA आपको खबरों से रखेगा अपडेट

OTT INDIA देश का नंबर 1 डिजिटल प्लेटफॉर्म है- जो देशवासियो को हर खबर में सबसे आगे रखता है। OTT इंडिया पर पढ़ें नेशनल, इंटरनेशनल, इलेक्शन, बिजनेस, स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट समेत सभी खबरें। अब हर समाचार आपकी उंगलियों पर, हमारा नवीनतम Android और iOS ऐप डाउनलोड करें। ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमसे सोशल मीडिया पर जुड़ें।

[web_stories title="true" excerpt="false" author="true" date="false" archive_link="false" archive_link_label="" circle_size="150" sharp_corners="false" image_alignment="left" number_of_columns="4" number_of_stories="8" order="DESC" orderby="post_date" view="grid" /]