Delhi CM Rekha Gupta Oath Live: दिल्ली की राजनीति में आज एक नया अध्याय जुड़ने जा रहा है। रेखा गुप्ता आज दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगी। बता दें कि पहली बार विधायक बनीं रेखा गुप्ता को सीएम चुना गया है। विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के 12 दिन बाद अब दिल्ली को नया सीएम मिलने जा रहा है । वहीं रामलीला मैदान में शपथ समारोह की तैयारी पूरी कर ली गई है। समारोह में पीएम नरेंद्र मोदी के अलावा सभी प्रमुख केंद्रीय मंत्री और पार्टी के सभी सीनियर नेता और पदाधिकारी भी शामिल होंगे। शपथ ग्रहण समारोह के मद्देनजर दिल्ली में ट्रैफिक को लेकर भी अडवाइजरी जारी की गई है। दिल्ली के नए सीएम के शपथ ग्रहण से जुड़े सभी बड़े अपडेट जानने के लिए बने रहिए हमारे साथ।
रेखा गुप्ता और कैबिनेट मंत्रियों ने की PM मोदी से मुलाकात
February 20, 2025 12:55 pm
शपथ ग्रहण समारोह के बाद रेखा गुप्ता और उनकी कैबिनेट ने प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात की। इस दौरान पीएम मोदी ने सभी का अभिवादन स्वीकार किया।
#WATCH | Along with Delhi's new cabinet, led by CM Rekha Gupta, Prime Minister Narendra Modi greets the crowd at Ramlila Maidan. pic.twitter.com/jiy2AbWjUd
— ANI (@ANI) February 20, 2025
Delhi Oath Ceremony Live Updates: बीजेपी विधायक पंकज सिंह ने मंत्री के रूप में शपथ ली
February 20, 2025 12:42 pm

Delhi Oath Ceremony Live Updates: बीजेपी विधायक कपिल मिश्रा ने मंत्री के रूप में ली शपथ
February 20, 2025 12:42 pm

Delhi Oath Ceremony Live Updates: रविंद्र सिंह इंद्राज ने दिल्ली सरकार में मंत्री के रूप में ली शपथ
February 20, 2025 12:41 pm

Delhi Oath Ceremony Live Updates: मनजिंदर सिंह सिरसा ने मंत्री के रूप में शपथ ली
February 20, 2025 12:41 pm

Delhi Oath Ceremony Live Updates: दिल्ली के कैबिनेट मंत्री के रूप में बीजेपी विधायक आशीष सूद ने ली शपथ
February 20, 2025 12:40 pm

Delhi CM Oath Live: प्रवेश वर्मा ने भी ली दिल्ली कैबिनेट मंत्री पद की शपथ
February 20, 2025 12:34 pm
प्रवेश वर्मा ने दिल्ली कैबिनेट मंत्री के तौर पर शपथ ले ली है. उन्होंने सीएम रेखा गुप्ता के बाद पद की शपथ ली। प्रवेश वर्मा ने नई दिल्ली विधानसभा सीट से अरविंद केजरीवाल को हराया था।
#WATCH | BJP's Parvesh Sahib Singh takes oath as minister in CM Rekha Gupta-led Delhi Government. pic.twitter.com/0ertQiFXHO
— ANI (@ANI) February 20, 2025
Delhi CM Oath Live: रेखा गुप्ता ने ली दिल्ली सीएम पद की शपथ
February 20, 2025 12:33 pm
#WATCH | BJP's Parvesh Sahib Singh takes oath as minister in CM Rekha Gupta-led Delhi Government. pic.twitter.com/0ertQiFXHO
— ANI (@ANI) February 20, 2025
PM Modi in Delhi CM Oath: PM नरेंद्र मोदी का कार्यकर्ताओं ने खड़े होकर अभिवादन किया
February 20, 2025 12:30 pm
#WATCH | Prime Minister Narendra Modi reaches Ramlila Maidan to attend the oath ceremony of Delhi CM designate Rekha Gupta pic.twitter.com/mmncYl3bku
— ANI (@ANI) February 20, 2025
PM Modi in Delhi CM Oath: PM मोदी पहुंचे रामलीला मैदान
February 20, 2025 12:25 pm
PM नरेंद्र मोदी भी दिल्ली के रामलीला मैदान पहुंच चुके हैं। उनके स्वागत के लिए मंच पर मौजूद सभी नेता और कार्यकर्ताओं खड़े होकर अभिवादन किया। थोड़ी देर में दिल्ली की नई सीएम रेखा गुप्ता और उनकी कैबिनेट शपथ लेगी।
Delhi CM Oath Live: रेखा गुप्ता के सीएम बनाए जाने पर क्या बोले हरियाणा के सीएम नायब सैनी?
February 20, 2025 12:23 pm
हरियाणा सीएम नायब सिंह सैनी ने कहा, “मैं रेखा गुप्ता और दिल्ली की जनता को बधाई देता हूं, शुभकामनाएं देता हूं। दिल्ली की जनता ने PM मोदी के नेतृत्व और नीतियों को जनादेश दिया है। लंबे समय से एक सरकार लोगों को लालच देकर और झूठ बोलकर सत्ता में विराजमान थी…लोगों ने उसे सत्ता से बाहर करने का काम किया है…”
Delhi CM Oath LIVE: गृहमंत्री अमित शाह पहुंचे रामलीला मैदान
February 20, 2025 12:21 pm

दिल्ली के रामलीला मैदान में गृहमंत्री अमित शाह पहुंच चुके हैं। मनोनीत मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अमित शाह का स्वागत किया। उनके साथ बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा भी पहुंचे। थोड़ी देर में पीएम मोदी भी रामलीला मैदान पहुंचेंगे।
Delhi CM Rekha Gupta Oath Live: केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह पहुंचे रामलीला मैदान
February 20, 2025 12:12 pm
केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी रामलीला मैदान पहुंच चुके हैं। उन्होंने मनोनीत मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से मुलाकात कर बधाई दी है ।
Delhi CM Rekha Gupta Oath Live: रेखा गुप्ता के सीएम चुने जाने पर क्या बोलीं राजस्थान की डिप्टी सीएम दीया कुमारी?
February 20, 2025 12:11 pm
राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने कहा, “बहुत खुशी और हर महिला के लिए गर्व की बात है कि एक महिला को मुख्यमंत्री बनने का मौका मिला है। मैं PM मोदी और शीर्ष नेतृत्व का धन्यवाद देती हूं। हर महिला बहुत खुश है। रेखा गुप्ता के नेतृत्व में दिल्ली का प्रशासन बहुत अच्छे से चलेगा।”
Delhi CM Rekha Gupta Oath Live: रेखा गुप्ता के शपथ ग्रहण पर संदीप दीक्षित का बयान
February 20, 2025 12:05 pm
दिल्ली की मनोनीत मुख्यमंत्री रेखा शर्मा पर कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित ने कहा, “उनको और उनकी कैबिनेट को बहुत शुभकामनाएं। आशा करते हैं ये लोग अच्छा काम करेंगे। दिल्ली को एक अच्छी दिल्ली मिले। रेखा गुप्ता जिस तरह से चुनी गई, उससे एक चीज स्पष्ट हो जाती है कि एक विचारधारा के लोगों को ज्यादातर अब भाजपा बड़े-बड़े पदों पर भेज रही है।”
Delhi CM Rekha Gupta Oath Live: रमेश बिधूड़ी ने APP पर निशाना साधा
February 20, 2025 12:04 pm
दिल्ली बीजेपी नेता रमेश बिधूड़ी ने शपथ ग्रहण से पहले आम आदमी पार्टी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, ‘आप दा से मुक्ति मिली है। पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश का विकास अब दिल्ली में भी दिखेगा।’
Delhi CM Rekha Gupta Oath Live: राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल से मिलीं रेखा गुप्ता
February 20, 2025 11:56 am

Delhi CM Rekha Gupta Oath Live: रेखा गुप्ता ने कई राज्यों के सीएम और डिप्टी सीएम से मुलाकात की
February 20, 2025 11:51 am

दिल्ली की मनोनीत मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने रामलीला मैदान में विभिन्न प्रदेशों के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्रियों से मुलाकात की। रेखा गुप्ता और भाजपा नेता प्रवेश साहिब सिंह रामलीला मैदान में एक दूसरे को बधाई देते हुए दिखे। प्रवेश साहिब सिंह भी आज उनकी मंत्रिपरिषद के सदस्य के रूप में शपथ लेंगे।
Delhi CM Rekha Gupta Oath Live: रामलीला मैदान में शपथ ग्रहण समारोह में मौजूद साधु संत
February 20, 2025 11:49 am

Delhi CM Rekha Gupta Oath Live: कई राज्यों के डिप्टी सीएम पहुंचे रामलीला मैदान
February 20, 2025 11:49 am
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और केपी मौर्य, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस, बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, राजस्थान के उपमुख्यमंत्री प्रेम चंद बैरवा और अन्य नेता दिल्ली की मनोनीत मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और उनके मंत्रिपरिषद के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए रामलीला मैदान पहुंचे।
दिल्ली की भावी मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता रामलीला मैदान पहुंचीं। वह और उनकी मंत्रिपरिषद कुछ ही देर में यहां शपथ लेंगी।
February 20, 2025 11:45 am
#WATCH दिल्ली की भावी मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता रामलीला मैदान पहुंचीं। वह और उनकी मंत्रिपरिषद कुछ ही देर में यहां शपथ लेंगी। pic.twitter.com/Z8e7rVqgR3
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 20, 2025