loader

Lohri 2024: लोहड़ी पर आग में क्यों डालते है रेवड़ी और मूंगफली? जानें वज​ह

Lohri 2024

राजस्थान (डिजिटल डेस्क)। Lohri 2024: लोहड़ी का पर्व हर साल मकर संक्रांति से एक दिन पहले (Lohri 2024)  मनाया जाता है। लोहड़ी का पर्व किसानों और प्रकृति का पर्व माना जाता है और यह पर्व पंजाब समेत पूरे देश में बड़ी धूमधाम के साथ मनाया जाता है। लोहड़ी पर्व से कई तरह की पुरानी परंपरा जुड़ी हुई है। वहीं इस दिन अग्नि का विशेष महत्व होता है। इस दिन लोग अग्नि की पूजा करते है और जीवन में सुख समृद्धि की कामना करते है। इस दिन लोग लोहड़ी की आग में मूंगफली, गजक और रेवड़ी अर्पित करते है और उसे प्रसाद के रूप में बांटते है। लेकिन इस आग में रेवड़ी और मूंगफली ही क्यों डालते है जाता है और क्या है इसका महत्व ? आज इस लेख के द्वारा हम आपको इससे जुड़े सवालों के जवाब बताने जा रहे है। तो आइए जानते है इसके पीछे की मान्यता :—

इसलिए डाला जाता है रेवड़ी और मूंगफली:- 

लोहड़ी (Lohri 2024) का पर्व प्रकृति और किसानों का पर्व माना जाता है। इस दिन किसान फसलों की कटाई करके नई फसल की बुबाई करते है और इसी वजह से लोग लोहड़ी की आग में रेवड़ी, गजक और मूंगफली डालते है। ऐसा माना जाता है कि यह भोग सीधा भगवान को समर्पित होता है। इससे अन्नदेवता और अग्निदेवता प्रसन्न होते है और घर परिवार में वैभव और सुख समृद्धि बना कर रखते है। इस दिन लोग अग्निदेव से अच्छी फसल की कामना करते हैं।

Lohri 2024
सुख समृद्धि का प्रतीक लोहड़ी का पर्व:- 

लोहड़ी का पर्व सौभाग्य और सुख समृद्धि का प्रतीक (Lohri 2024) माना जाता है। इस दिन ​अग्निदेव की पूजा करने का विधान है। लोहड़ी की रात में अ​ग्नि जलाकर उसकी चारों ओर परिक्रमा करने से वैभव और सौभाग्य प्राप्त होता है और महादेवी की पूजा करने से घर मे सुख शांति का वास होता है। इस दिन लोग सभी प्रकार के गिले शिकवे भूलकर एक दूसरे के साथ पर्व का आनंद लेते है और साथ में मिलकर डांस और भांगड़ा करते है। इस दिन भगवान सूर्य की उपासना की जाती हैं।

आरोग्य  कामना:-

लोहड़ी (Lohri 2024) के दिन महिलाएं अपने बच्चों को आग तापती है। ऐसा माना जाता है कि आग तापने से बच्चे पर किसी प्रकार का संकट नहीं आता और उनका स्वास्थ्य भी अच्छा रहता है। वहीं इस दिन महिलाएं पारंपरिक गीत गाती हैं। जिन लोगों के घर में बेटे की शादी के बाद नई बहु आई होते हैं या जहां बच्चों को जन्म हुआ होता है उन लोगों के घर में लोहड़ी बड़ी ही धूमधाम के साथ मनाई जाती है। बता दें कि इस साल लोहड़ी पर्व 14 जनवरी, रविवार को मनाई जाएगी।

यह भी पढ़े : Paush Putrada Ekadashi 2024: कब है पौष पुत्रदा एकादशी,जानें शुभ मुहूर्त

OTT INDIA आपको खबरों से रखेगा अपडेट

OTT INDIA देश का नंबर 1 डिजिटल प्लेटफॉर्म है- जो देशवासियो को हर खबर में सबसे आगे रखता है। OTT इंडिया पर पढ़ें नेशनल, इंटरनेशनल, इलेक्शन, बिजनेस, स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट समेत सभी खबरें। अब हर समाचार आपकी उंगलियों पर, हमारा नवीनतम Android और iOS ऐप डाउनलोड करें। ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमसे सोशल मीडिया पर जुड़ें।

[web_stories title="true" excerpt="false" author="true" date="false" archive_link="false" archive_link_label="" circle_size="150" sharp_corners="false" image_alignment="left" number_of_columns="4" number_of_stories="8" order="DESC" orderby="post_date" view="grid" /]