loader

Lok Sabha Election 2024 PM Modi rally पीएम मोदी की आज दो राज्यों में जनसभाएं, तमिलनाडु के बाद महाराष्ट्र में करेंगे चुनावी अभियान का शंखनाद

Lok Sabha Election 2024 PM Modi rally चेन्नई/ नागपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यानी बुधवार 10 अप्रैल को तमिलनाडु और महाराष्ट्र में चुनावी रैली करेंगे। पीएम आज सुबह साढ़े दस बजे तमिलनाडु के वेलूर में रैली को संबोधित करेंगे इसके बाद मेट्टुपालयम में जनसभा को संबोधित करेंगे। मेट्टुपालयम में पीएम का कार्यक्रम दिन के 1.45 बजे हैं। इसके बाद प्रधानमंत्री नागपुर से महाराष्ट्र में चुनावी अभियान का शंखनाद करेंगे

तमिलनाडु से पीएम को उम्मीद

देश में मिशन 400 के पार को ध्यान में रखते हुए पीएम मोदी ताबड़तोड़ रैलियां एवं जनसभाएं कर रहे हैं। इसी सिलसिले में 10 अप्रैल को प्रधानमंत्री दक्षिण भारत के तमिलनाडु और फिर महाराष्ट्र में हुंकार भरेंगे। महाराष्ट्र के रामटेक से पीएम मोदी राज्य में चुनावी अभियान का शंखनाद करेंगे। नागपुर के रामटेक में पीएम की सभा शाम को 6 बजे होगी।  बताते चलें कि मंगलवार की शाम को प्रधानमंत्री ने चेन्नई में रोड शो किया है। रोड शो में जनता की ओर से मिले रिस्पांस को देखकर पीएम उत्साहित हैं। आज उनकी तमिलनाडु में दो सभाएं होने वाली है।चेन्नई के रोड शो में पीएम के साथ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अन्नामलाई और पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सुंदरराजन मौजूद थे। बताते चलें कि भाजपा ने तमिलिसाई को दक्षिण चेन्नई और अन्नामलाई को कोयंबटूर से टिकट दिया है। इस बार भाजपा दक्षिण भारत में अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए जोरदार प्रयास कर रही है।

महाराष्ट्र में प्रधानमंत्री की पहली चुनावी सभा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  विदर्भ से महाराष्ट्र में चुनावी अभियान का शंखनाद करने  जा रहे हैं। 10 अप्रैल को विदर्भ के नागपुर जिले के कन्हान में प्रधानमंत्री पहली सभा करेंगे। गौरतलब है कि पूर्वी विदर्भ क्षेत्र की पांच सीटों के लिए पहले चरण में मतदान होना है । इनमें नागपुर, रामटेक, भंडारा-गोंदिया, चंद्रपुर और गढ़चिरौली-चिमूर हैं।  शिवसेना, एनसीपी शरद और कांग्रेस को टक्कर देने के लिए भाजपा ने पहले चरण के इन पांच सीटों को साधने की कोशिश की है। विदर्भ के इन पांच सीटों पर जिसका पताका लहरा गया उसे अगले चरण के चुनावों में बढ़त मिल सकती है।

यह भी पढ़ें : Mirdha – Beniwal Fight: नागौर लोकसभा सीट पर उम्मीदवारों के बीच जुबानी जंग, ज्योति मिर्धा ने हनुमाल बेनीवाल को दी चुनौती…

नितिन गडकरी के लिए वोट मांगेंगे पीएम

बताते चलें कि केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी नागपुर लोकसभा सीट से भाजपा के उम्मीदवार हैं। नागपुर में कांग्रेस ने नितिन गडकरी के खिलाफ नागपुर पश्चिम के विधायक विकास ठाकरे को मैदान में उतारा है। वैसे नितिन गडकरी पिछले दो बार वर्ष 2014 और 2019 में यहां से चुनाव जीत चुके हैं। प्रधानमंत्री विदर्भ के पांच सीटों पर खड़े भाजपा और शिवसेना शिंदे के उम्मदीवारों के लिए वोट मांगेंग। इसी तरह विदर्भ के अति महत्वपूर्ण सीट चंद्रपुर से भाजपा ने सुधीर मुनगंटीवार को उतारा है जिनके खिलाफ कांग्रेस ने प्रतिभा धानोरकर को उतारा है। इस तरह दोनों ही सीटों पर कांग्रेस से सीधी टक्कर होने वाली है। यहां जानना जरूरी है कि चंद्रपुर की सीट कांग्रेस की रही है जिस पर सुरेश धनोरकर जीते थे लेकिन उनके असमय देहावसान के बाद इसबार उनकी पत्नी प्रतिभा धानोरकर चुनावी मैदान में उतरी हैं।

भाजपा और शिवसेना शिंदे का मजबूत गठजोड़

गौरतलब है कि महाराष्ट्र में जिन पांच सीटों पर चुनाव होने वाले हैं उनमें से भाजपा -नागपुर, चंद्रपुर, भंडारा-गोंदिया और गढ़चिरौली-चिमूर पर चुनाव लड़ रही है, तो राज्य के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की पार्टी शिवसेना ने रामटेक से अपना प्रत्याशी खड़ा किया है। चुनाव की घोषणा के साथ ही दोनों दलों में सीटों का बंटवारा बड़ी आसानी से हो गया था, जिसके चलते इस गठबंधन ने पहले ही बढ़त बना ली है। अब दोनों दलों के बीच बेहतर तालमेल के कारण कांग्रेस को बड़ी चुनौती मिल सकती है।

अंत में बता दें कि भंडारा-गोंदिया में भारतीय जनता पार्टी के वर्तमान सांसद सुनील मेंढे का मुकाबला कांग्रेस उम्मीदवार प्रशांत पडोले से है। जबकि, गढ़चिरौली-चिमूर में भाजपा सांसद अशोक नेते का मुकाबला कांग्रेस के नामदेव किरसन से है। उधर रामटेक में शिवसेना शिदे के प्रत्याशी राजू परवे का सामना कांग्रेस के श्यामराव बर्वे के साथ होना है। इन सीटों पर भाजपा की विशेष नजर है यही कारण है की प्रधानमंत्री ने विदर्भ को चुनावी अभियान की शुरूआत के लिए चुना है।

यह भी पढ़ें : Acharya Pramod Krishnam: आचार्य प्रमोद कृष्णम क्यों हो गए राहुल – काँग्रेस विरोधी? जो दे दी राहुल को पाकिस्तान से चुनाव लड़ने की नसीहत..

[web_stories title="true" excerpt="false" author="true" date="false" archive_link="false" archive_link_label="" circle_size="150" sharp_corners="false" image_alignment="left" number_of_columns="4" number_of_stories="8" order="DESC" orderby="post_date" view="grid" /]