loader

Loksabha Election 2024 : चुनाव आए तो 400 में सिलेंडर, इतने साल 1200 में क्यों बिकवाए ? भाजपा की नीयत ठीक नहीं- प्रियंका

Loksabha Election 2024 Jalore Sirohi Seat

Loksabha Election 2024 Jalore Sirohi Seat : जालोर। लोकसभा चुनाव के महासंग्राम में राजस्थान की जालोर- सिरोही सीट इस बार हॉट सीट बनकर उभरी है। इस सीट से राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की प्रतिष्ठा जुड़ी हुई है।  इस बीच रविवार को कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने जालोर के भीनमाल में चुनावी सभा की, जिसके जरिए उन्होंने महंगाई, बेरोजगारी सहित कई मुद्दों को लेकर भाजपा पर हमला बोला।

देश में 45 साल में सबसे ज्यादा बेरोजगारी

प्रियंका गांधी ने कहा कि देश में आज 45 साल में सबसे ज्यादा बेरोजगारी है। देश में पिछले 10 साल में महंगाई- बेरोजगारी लगातार बढ़ी है। अब चुनाव आ रहा है तो सिलेंडर के दाम घट रहे हैं। महंगाई घटाने की कोशिश चल रही है। अब पीएम मोदी कह रहे हैं सिलेंडर 400 में बिकवाएंगे, तो इतने सालों से 1200 में क्यों बिकवाया ? किसानों का खाद सहित अन्य खेती का सामान जीएसटी से महंगा हो गया है, किसान की कमाई नहीं हो रही।

यूपी चुनाव आया तो काला कानून रद्द किया

प्रियंका गांधी ने कहा कि जब दिल्ली में सर्दी में महीनों तक किसान बैठे रहे…प्रधानमंत्री का घर कुछ किलोमीटर दूर था, लेकिन वो निकले ही नहीं, किसानों की सुनवाई तक नहीं की। फिर उत्तर प्रदेश का चुनाव नजदीक आया, तो मोदीजी ने काले कानून रद्द कर दिए। इनकी नीयत ठीक नहीं, इनकी नीतियां बड़े- बड़े अरबपतियों के लिए हैं।

यह भी पढ़ें : Rajasthan Roadways: राजस्थान रोडवेज को मिलने लगी हैं नई बसें : रोडवेज ने कंडम बसें हटाई, 39 डिपो को मिलेगी 476 बसें

जो दिख रहा…वही असलियत नहीं

प्रियंका गांधी ने कहा कि आपको बस यह दिखाया जाता है कि देश आगे बढ़ रहा है, तरक्की हो रही  है, सब खुशहाल हैं। जी 20 जैसे इवेंट हो रहे हैं तो हमें भी गर्व होता है…लेकिन क्या इसका मतलब यह है इस देश की एक और असलियत नहीं है ? इस देश की एक सच्चाई यह है कि गरीब रोज सुबह शाम संघर्ष कर रहा है। लोगों की सुनवाई नहीं हो रही। महंगाई- बेरोजगारी बढ़ रही है।

यह भी पढ़ें : BJP vs INC Manifesto: भाजपा का संकल्प पत्र बनाम कांग्रेस का न्याय पत्र, जानें दोनों घोषणापत्र की खास बातें

जालोर- सिरोही क्यों बनी हॉट सीट ?

राजस्थान की जालोर- सिरोही लोकसभा सीट 2024 के लोकसभा चुनाव में हॉट सीट बन गई है। क्योंकि यहां से कांग्रेस ने राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत को चुनाव मैदान में उतारा है। वैभव गहलोत इसबार दूसरी बार लोकसभा का चुनाव लड़ रहे हैं, इससे पहले वैभव गृह क्षेत्र जोधपुर से लोकसभा का चुनाव लड़े थे, लेकिन उन्हें भाजपा प्रत्याशी केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत से करारी शिकस्त झेलनी पड़ी थी। लिहाजा इस बार वैभव गहलोत को चुनाव जितवाना पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की प्रतिष्ठा का सवाल बन गया है। इधर, भाजपा ने यहां से लुम्बाराम चौधरी को प्रत्याशी बनाया है। लुम्बाराम भाजपा की प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य हैं और उन्हें जातीय समीकरणों को देखते हुए भाजपा ने यहां से चुनाव मैदान में उतारा है।

यह भी पढ़ें : Big Breaking : सीकर के फतेहपुर शेखावाटी में कार और ट्रक की टक्कर में जिंदा जले चार लोग

[web_stories title="true" excerpt="false" author="true" date="false" archive_link="false" archive_link_label="" circle_size="150" sharp_corners="false" image_alignment="left" number_of_columns="4" number_of_stories="8" order="DESC" orderby="post_date" view="grid" /]