loader

Maharashtra में कांग्रेस पार्टी को बड़ा झटका, पूर्व सीएम अशोक चव्हाण ने दिया इस्तीफा

Maharashtra Former CM Ashok Chavan
Maharashtra Former CM Ashok Chavan

Maharashtra Congress: लोकसभा चुनाव से पहले महाराष्ट्र में कांग्रेस पार्टी को एक ओर बड़ा झटका लगा है। अब पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। जिसके साथ ही अशोक चव्हाण ने मुंबई (Maharashtra) में विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर से मुलाकात करके विधायक पद से इस्तीफा दे दिया है। सूत्रों के अनुसार वह जल्द भाजपा में शामिल हो सकते हैं।

अशोक का कांग्रेस से इस्तीफा

पूर्व सीएम अशोक चव्हाण ने आज सोमवार सुबह 11 बजे विधायक पद से इस्तीफ़ा दिया है। विधानसभा अध्यक्ष (Maharashtra) से मिलने के बाद से अशोक चव्हाण का फोन नॉट रिचबेल हो गया था। जिसके बाद विधानसभा स्पीकर राहुल नार्वेकर ने उनका इस्तीफ़ा स्वीकार कर लिया है। इसके बाद में कांग्रेस की प्राथमिक पद से इस्तीफ़ा दे दिया है।

यह भी पढ़े: यमुना एक्सप्रेसवे पर बस में घुसी कार, 5 लोगों की जिंदा जलकर मौत, कई घायल

बीजेपी में हो सकते हैं शामिल

यह इस्तीफ़ा महाराष्ट्र (Maharashtra) कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोल को भेजा है। इसी बीच अशोक चव्हाण के इस्तीफ़ा देने के बाद बीजेपी में जाने की अटकलें तेज़ हो गई हैं। बीजेपी के अधिकारिक सूत्रों के अनुसार अशोक चव्हाण जल्द ही बीजेपी में शामिल हो सकते हैं। हालांकि अभी भी दोनों तरफ़ से कोई भी आधिकारिक तौर पर कन्फर्म नहीं किया गया है।

प्रियंका चतुर्वेदी ने निशाना साधा

इससे पहले भी अशोक चव्हाण की बीजेपी में जाने की चर्चा उठी थी। इसको लेकर शिवसेना (UBT) नेता प्रियंका चतुर्वेदी ने निशाना साधते हुए अपने सोशल मीडिया पर लिखा “बीजेपी-गद्दार सेना-अजीत पार्टी में इतने सारे पूर्व सीएम और सीएम पद के दावेदार! लोग देख रहे हैं और वे मूर्ख नहीं हैं। इससे पहले कांग्रेस (Maharashtra) नेता बाबा सिद्दीकी ने पार्टी छोड़ दी थी।

यह भी पढ़े: हल्द्वानी हिंसा के बाद बनभूलपुरा से हो रहा पलायन, 300 से ज्यादा परिवार घरों में ताला लगाकर गए !

OTT INDIA खबरों से रखेगा अपडेट

OTT INDIA देश का नंबर 1 डिजिटल प्लेटफॉर्म है- जो देशवासियो को हर खबर में सबसे आगे रखता है। OTT इंडिया पर पढ़ें नेशनल, इंटरनेशनल, इलेक्शन, बिजनेस, स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट समेत सभी खबरें। अब हर समाचार आपकी उंगलियों पर, हमारा नवीनतम Android और iOS ऐप डाउनलोड करें। ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमसे सोशल मीडिया पर जुड़ें।

[web_stories title="true" excerpt="false" author="true" date="false" archive_link="false" archive_link_label="" circle_size="150" sharp_corners="false" image_alignment="left" number_of_columns="4" number_of_stories="8" order="DESC" orderby="post_date" view="grid" /]