loader

MahaShivratri 2024 : महादेव को करना चाहते है प्रसन्न तो महाशिवरात्रि के दिन इन चीजों का करें सेवन और इस बात का रखें खास ध्यान

MahaShivratri 2024

राजस्थान (डिजिटल डेस्क)। Mahashivratri 2024: कल यानी 25 फरवरी 2024 से फाल्गुन माह (Mahashivratri 2024) की शुरूआत हो चुकी है। फाल्गुन माह खुशियों, त्यौहारों और हर्षोल्लास का माह माना जाता है। क्योंकि इसी माह में महाशिवरात्रि,रंगो का त्यौहार होली,विजया एकादशी,प्रदोष व्रत और कई कई बड़े व्रत और त्यौहार आते है। इस साल महाशिवरात्रि 08 मार्च 2024 को मनाई जा रही है। इस साल महाशिवरात्रि का दिन बहुत शुभ होने वाला है क्योंकि इसी दिन फाल्गुन माह का शुक्र प्रदोष व्रत और मासिक शिवरात्रि भी पड़ रही है।

MahaShivratri 2024

जिस वजह से इस दिन का महत्व और अधिक बढ़ जाता है। कहा जाता है कि सच्ची आस्था और पवित्र मन से की गई पूजा और व्रत करने से भगवान शिव शीघ्र प्रसन्न होते है। लेकिन व्रत करने के ​कुछ नियम होते है। जिसके पालन के बिना व्रत फलदायी नहीं माना जाता।अगर आप भी इस साल महाशिवरात्रि के दिन व्रत रखने जा रहे है तो आज हम आपको इसी बारे में बताएंगे कि व्रत के दौरान कौनसी चीजों का सेवन कर सकते है। तो आइए जानते है व्रत के दौरान किन चीजों का करें सेवन :—

व्रत में फलों का करें सेवन:-

अगर आप इस महाशिवरा​त्रि के दिन व्रत रखने का सोच रहे है तो आप व्रत के दौरान फलों का सेवन कर सकते है। इस व्रत में संतरा, सेब, लीची,केला और अनार का सेवन कर सकते है। व्रत के दौरान फलों का सेवन करने से शरीर में ऊर्जा बनी रहती है। इसके अतिरिक्त व्रती लोग धान्य जैसे सौंफ,धनिया और जीरे का सेवन भी कर सकते है।

कुट्टू के आटे से बनी चीजों का सेवन:-

MahaShivratri 2024

व्रत के दौरान आप कुट्टू के आटे से बनी चीजों का सेवन कर सकते है जिसमें कुट्टू के आटे का हलवा,पूरी और पराठा शामिल है। कहा जाता है कि व्रत के दौरान इन चीजों का सेवन करने से शरीर में कमजोरी महसूस नहीं होती।

ड्राई फ्रूट्स का करें सेवन:-

व्रत के दौरान व्रत करने वाले व्यक्ति को ड्राई फ्रूट्स खाने की सलाह दी जाती है। इस ड्राई फ्रूट्स में किशमिश,काजू,बादाम और मखाना शामिल है। ये आपकी भूख मिटाता है और साथ पेट भरा रहा है। इसके अतिरिक्त आप महाशिवरात्रि के दिन साबूदाना की खिचड़ी, हलवा और लड्डू भी खा सकते है।

ठंडाई का करें सेवन:-

MahaShivratri 2024

महादेव को ठंडाई बेहद प्रिय है। ऐसे में व्रत के दौरान पेय पदार्थो का सेवन करना काफी अच्दा माना जाता है। इससे शरीर में एनर्जी बनी रहती है। इसलिए आप ​महाशिवरात्रि के दिन ठंडाई का सेवन कर सकते है। इसमें आप दूध में ड्राई फ्रूट्स, इलायची और केसर मिलाकर पी सकते है।

सात्विक​ भोजन:-

इस बात का विशेष ध्यान रखें कि व्रत(Mahashivratri 2024) के दौरान कभी भी लहसुन, प्याज और तामसिक भोजन का सेवन ना करें। व्रत के दौरान सफेद नमक और तले-भुने खाने का सेवन निषेध माना गया है। इस वजह से व्रत के दिन सिर्फ सात्विक​ भोजन ही ग्रहण करें। इसमें आप आलू, कद्दू,लौकी और अरबी जैसी सब्जियों को शामिल कर सकते है।

यह भी पढ़ें: Masik Krishna Janmashtami 2024: इस दिन मनाई जाएगी मासिक कृष्ण जन्माष्टमी, जानें पूजा विधि और शुभ मुहूर्त

OTT INDIA आपको खबरों से रखेगा अपडेट

OTT INDIA देश का नंबर 1 डिजिटल प्लेटफॉर्म है- जो देशवासियो को हर खबर में सबसे आगे रखता है। OTT इंडिया पर पढ़ें नेशनल, इंटरनेशनल, इलेक्शन, बिजनेस, स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट समेत सभी खबरें। अब हर समाचार आपकी उंगलियों पर, हमारा नवीनतम Android और iOS ऐप डाउनलोड करें। ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमसे सोशल मीडिया पर जुड़ें।

[web_stories title="true" excerpt="false" author="true" date="false" archive_link="false" archive_link_label="" circle_size="150" sharp_corners="false" image_alignment="left" number_of_columns="4" number_of_stories="8" order="DESC" orderby="post_date" view="grid" /]