loader

Mahashivratri 2024: महाशिवरात्रि पर भगवान ​शिव को लगाएं इन चीजों का भोग, शीघ्र प्रसन्न होंगे महादेव

Mahashivratri 2024

राजस्थान (डिजिटल डेस्क)। Mahashivratri 2024: महाशिवरात्रि का दिन भगवान शिव (Mahashivratri 2024) की पूजा के लिए अबूझ मुहूर्तों में से एक माना जाता है। मान्यता है कि महाशिवरात्रि के दिन जो साधक सच्चे मन से भगवान शिव की आराधना करता है उसकी सभी मनोकामना पूर्ण होती है। इस साल महाशिवरात्रि का पर्व फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की चतुदर्शी तिथि 8 मार्च को मनाया जाएगा। महाशिवरात्रि के अवसर पर महादेव को उनके प्रिय चीजों का भोग लगाकर शीघ्र ही उनका आशीर्वाद प्राप्त कर सकते है। ऐसे में आइए जानते है महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर भगवान शिव को कौन कौन से चीजों का भोग लगाना चाहिए।

भांग या भांग के पकौड़े का भोग

Mahashivratri 2024

भगवान शिव को भांग ​अतिप्रिय माना जाता है। ऐसे में आप महाशिवरात्रि के दिन महादेव को भांग का भोग लगा सकते है। माना जाता है कि महादेव को भांग का भोग लगाने से व्यक्ति के सौभाग्य में बढ़ोतरी होती है। इसके अलावा आप चाहे तो शिवरात्रि के दिन भांग के पकौड़े भी ट्राई कर सकते है। भांग के पकौड़े बनाने के लिए आप बेसन और सब्जियों को मिलाकर एक पेस्ट तैयार कर सकती है और उसमें भांग का पाउडर मिला दे। फिर इस प्रसाद को सर्वप्रथम भगवान शिव को अर्पित करे। इस बात का खास ध्यान रखें कि इस पेस्ट में भूलकर भी प्याज और लहसुन का इस्तेमाल ना करें।

मालपुआ का भोग

Mahashivratri 2024

मान्यता है कि भगवान शिव को मालपुआ काफी पंसद है। ऐसे में अगर आप महाशिवरात्रि के अवसर पर भगवान शिव को मालपुआ का भोग लगाएंगे तो आपकी हर मनोकामना पूरी हो सकती है। मालपुआ बनाने के लिए आप आटे और चीनी का उपयोग कर सकते है और इसमें थोड़ी सी भांग मिला सकते है।

पंचामृत

Mahashivratri 2024

महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव की पूजा के दौरान​ शि​वलिंग पर पंचामृत का नैवेद्य के रूप में भोग लगा सकते है। पंचामृत बनाने के लिए आप दूध,गंगाजल,शहद,घी और दही का इस्तेमाल कर सकते है। यह भगवान शिव का सबसे प्रिय भोग माना जाता है। इससे भगवान शीघ्र प्रसन्न होते है और साधक पर अपनी कृपा बना कर रखते है।

मखाने की खीर

Mahashivratri 2024

महाशिवरात्रि के दिन आप भगवान शिव को मखाने की ​खीर का भी भोग लगा सकते है। इसके लिए आप खीर में चावल की जगह मखाने की इस्तेमाल कर सकते है। इसके स्वाद बढ़ाने के लिए इसमें केसर और इलायची का उपयोग कर सकते है।

कूट्टू के आटे या सूजी का हलवा

Mahashivratri 2024

अगर आप चाहे तो महाशिवरात्रि के दिन कूट्टू के आटे के हलवा बना कर भोग लगा सकते है। अगर घर में कूट्टू के आटा नहीं है तो इसकी जगह आप सूजी का हलवा भी बना सकते है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार ​महादेव को हलवा काफी पसंद है और इसके भोग से वह जल्दी ही प्रसन्न होते है।

यह भी पढ़ें: Amrita Singh Birthday Special: सैफ से पहले इस शादीशुदा एक्टर को दिल दे बैठी थी अमृता, जानें एक्ट्रेस के जीवन से जुड़े अनसुने किस्से

OTT INDIA आपको खबरों से रखेगा अपडेट

OTT INDIA देश का नंबर 1 डिजिटल प्लेटफॉर्म है- जो देशवासियो को हर खबर में सबसे आगे रखता है। OTT इंडिया पर पढ़ें नेशनल, इंटरनेशनल, इलेक्शन, बिजनेस, स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट समेत सभी खबरें। अब हर समाचार आपकी उंगलियों पर, हमारा नवीनतम Android और iOS ऐप डाउनलोड करें। ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमसे सोशल मीडिया पर जुड़ें।

[web_stories title="true" excerpt="false" author="true" date="false" archive_link="false" archive_link_label="" circle_size="150" sharp_corners="false" image_alignment="left" number_of_columns="4" number_of_stories="8" order="DESC" orderby="post_date" view="grid" /]