loader

Makar Sankranti 2024: इस साल मकर संक्रांति होगी खास, 77 साल बाद बन रहा वरीयान योग

Makar Sankranti 2024

राजस्थान(डिजिटल डेस्क)। Makar Sankanti 2024: मकर संक्रांति (Makar Sankanti 2024) पर्व सनातन धर्म में प्रमुख माना गया है। वहीं ज्योति​ष शास्त्र के अनुसार मकर संक्रांति खास मानी जाती है क्योंकि इस सूर्य देव मकर राशि में प्रवेश करते है। मकर संक्रांति पर गंगा स्नान कर विधिवत रूप से भगवान विष्णु की पूजा करने से सारी मनोरथ पूरे होते है। शास्त्रों में बताया गया है कि राजा भागीरथ ने पूर्वजों को मोक्ष दिलाने के लिए मां गंगा की तपस्या की थी और गंगा के धरती पर अवतरित होने के बाद ही राजा भागीरथ के पूर्वजों को मोक्ष की प्राप्ति हुई थी। इसलिए इस दिन पूर्वजों का तर्पण एवं पिंडदान करने की भी परंपरा है। इस साल मकर संक्रांति तिथि पर रवि योग समेत वरीयान योग बन रहा है जो 77 साल बाद बनने जा रहा है। आइए जानते है मकर संक्रांति के शुभ योग एवं मुहूर्त बारे में:—

मकर संक्रांति का पुण्य काल

इस साल मकर संक्रांति (Makar Sankanti 2024)पर पुण्य काल योग सुबह 7 बजकर 15 मिनट से शुरू होकर शाम 5 बजकर 56 मिनट पर समाप्त होगा। साथ ही महा पुण्यकाल योग सुबह 7 बजे से सुबह 9 बजे तक रहेगा। इस दौरान स्नान, दान, पूजा और जाप कर सकते है। वहीं मकर संक्रांति पर अभिजीत मुहूर्त भी पड़ेगा जो दोपहर 12 बजकर 9 मिनट से शुरू होकर 12 बजकर 51 मिनट तक रहेगा। इसी के साथ मकर संक्रांति पर खरमास का समापन भी होगा जिसके बाद से हिंदू धर्म में मांगलिक और शुभ कार्यों की शुरुआत हो जाएगी।

Makar Sankanti 2024
मकर संक्रांति पर शुभ योग

ज्योतिषों के अनुसार इस बार मकर संक्रांति (Makar Sankanti 2024) के दिन रवि योग और वरीयान योग बन रहा है। जिसके कारण इस साल की मकर संक्रांति बहुत खास होने वाली है। 77 साल बाद मकर संक्रांति पर वरीयान योग बन रहा है। जो पूरे दिन रहेगा। वरीयान योग की शुरूआत 14 जनवरी 2024 की मध्यरात्रि 2:40 बजे से शुरू होकर 15 जनवरी 2024 की रात 11:10 बजे तक रहेगा। वरीयान योग में व्यक्ति द्वारा कुबेर के मंत्र, मा लक्ष्‍मी मंत्र और शुक्र के मंत्रों का जाप किया जाए तो आर्थिक स्थिति मजबूत होती है। साथ ही वरीयान योग में नई गाड़ी खरीदना, जमीन खरीदना, गृह प्रवेश, मुंडन और घर का निर्माण करवाना भी काफी शुभ माना जाता है और अतिफलदायी होता है।

रवि योग

ज्योतिषों के अनुसार मकर संक्रांति (Makar Sankanti 2024) के दिन रवि योग का भी निर्माण हो रहा है। रवि योग 15 जनवरी की सुबह 7:15 से शुरू होकर 08:07 पर समाप्त होगा। इस योग में दान-पुण्य और पूजा-पाठ करने से आरोग्य जीवन प्राप्त होता है। वहीं रवि योग और वरीयान योग कि खास बात यह है कि इन योगों के दौरान अशुभ मुहूर्त का भी कोई असर नहीं पड़ता और व्यक्ति कोई भी शुभ कार्य की शुरूआत कर सकता है।

यह भी पढ़े : Makar Sankranti 2024: मकर संक्रांति के दिन भूलकर भी ना करें ये 5 काम

OTT INDIA आपको खबरों से रखेगा अपडेट

OTT INDIA देश का नंबर 1 डिजिटल प्लेटफॉर्म है- जो देशवासियो को हर खबर में सबसे आगे रखता है। OTT इंडिया पर पढ़ें नेशनल, इंटरनेशनल, इलेक्शन, बिजनेस, स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट समेत सभी खबरें। अब हर समाचार आपकी उंगलियों पर, हमारा नवीनतम Android और iOS ऐप डाउनलोड करें। ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमसे सोशल मीडिया पर जुड़ें।

[web_stories title="true" excerpt="false" author="true" date="false" archive_link="false" archive_link_label="" circle_size="150" sharp_corners="false" image_alignment="left" number_of_columns="4" number_of_stories="8" order="DESC" orderby="post_date" view="grid" /]