loader

Lakshadweep Vs Maldives : नुकसान देख मालदीव के आए होश ठिकाने, भारत को बताया अच्छा दोस्त..

Maldives association of tourism said india is our friend Lakshadweep Vs Maldives
Maldives association of tourism said india is our friend Lakshadweep Vs Maldives

Lakshadweep Vs Maldives : अहमदाबाद (एएनआई) । मालदीव और भारत के बीच चल रहे विवाद के बीच, मालदीव एसोसिएशन ऑफ टूरिज्म इंडस्ट्री (MATI) ने प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ अधिकारियों द्वारा की गई अपमानजनक टिप्पणियों की कड़ी निंदा की है। इसके साथ ही भारत को मालदीव के सबसे करीबी पड़ोसियों और सहयोगियों में से एक बताते हुए MATI ने कहा कि भारत हमेशा द्वीप देश के इतिहास में विभिन्न संकटों का पहला उत्तरदाता रहा है।

MATI ने कहा, “भारत हमारे सबसे करीबी पड़ोसियों और सहयोगियों में से एक है। भारत हमेशा हमारे पूरे इतिहास में विभिन्न संकटों के लिए सबसे पहले प्रतिक्रिया देने वाला देश रहा है और सरकार और भारत के लोगों ने हमारे साथ जो घनिष्ठ संबंध बनाए रखा है उसके लिए हम बेहद आभारी हैं।

कोविड-19 के दौरान की हमारी मदद

मालदीव की टूरिज्म कंपनी ने जोर देते हुए कहा कि मालदीव के टूरिज्म में भारत लगातार और महत्वपूर्ण योगदानकर्ता रहा है। इसके साथ ही ये भी कहा गया है कि कोविड-19 के दौरान भारत ने मालदीव की कई तरह से मदद की है। एक प्रेस रिलीज में MATI ने कहा भारत मालदीव (Lakshadweep Vs Maldives) के लिए शीर्ष बाजारों में से एक बना हुआ है। इसलिए हम चाहेंगे कि ये ऱिश्ते पीढ़ियों तक बने रहे और यही कारण है कि हमें ऐसे शब्दों से बचना चाहिए जो इन दो देशों के संबधों पर सवाल खड़ा कर सकता है।

हालाँकि, मालदीव सरकार ने अपने मंत्रियों द्वारा की गई टिप्पणियों से खुद को अलग कर लिया है। मालदीव के विदेश मंत्री मूसा ज़मीर ने कहा कि विदेशी नेताओं के खिलाफ ये टिप्पणियां “अस्वीकार्य” हैं और मालदीव सरकार की आधिकारिक स्थिति को नहीं दर्शाती हैं।

भारत हमारा अच्छा दोस्त

मालदीव (Lakshadweep Vs Maldives) में भारतीय उच्चायुक्त मुनु महावर ने सोमवार को माले में मालदीव के विदेश मंत्रालय में राजदूत अली नसीर मोहम्मद के साथ “पूर्व-निर्धारित बैठक” की। इससे पहले रविवार को, मालदीव के पूर्व राष्ट्रपति इब्राहिम मोहम्मद सोलिह ने कहा कि नई दिल्ली हमेशा द्वीप राष्ट्र का एक अच्छा दोस्त रहा है।

एक्स पर अपने आधिकारिक हैंडल पर सोलिह ने पोस्ट किया, “मैं सोशल मीडिया पर मालदीव सरकार के अधिकारियों द्वारा #भारत के खिलाफ घृणित भाषा के इस्तेमाल की निंदा करता हूं। भारत हमेशा मालदीव का एक अच्छा दोस्त रहा है और हमें इस तरह की कठोर टिप्पणियों को नकारात्मक प्रभाव डालने की अनुमति नहीं देनी चाहिए।” हमारे दोनों देशों के बीच सदियों पुरानी दोस्ती है।

ये भी पढ़ें – India-Maldives Row: ‘मालदीव’ के नाम में ‘माल’ का क्या मतलब है ?

OTT INDIA खबरों से रखे अपडेट

OTT INDIA देश का नंबर 1 डिजिटल प्लेटफॉर्म है- जो देशवासियो को हर खबर में सबसे आगे रखता है। OTT इंडिया पर पढ़ें नेशनल, इंटरनेशनल, इलेक्शन, बिजनेस, स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट समेत सभी खबरें। अब हर समाचार आपकी उंगलियों पर, हमारा नवीनतम Android और iOS ऐप डाउनलोड करें। ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमसे सोशल मीडिया पर जुड़ें।

[web_stories title="true" excerpt="false" author="true" date="false" archive_link="false" archive_link_label="" circle_size="150" sharp_corners="false" image_alignment="left" number_of_columns="4" number_of_stories="8" order="DESC" orderby="post_date" view="grid" /]