loader

India Maldives Row: पीएम मोदी के खिलाफ टिप्पणी करने वाले मंत्रियों पर मालदीव सरकार ने की कार्रवाई…

Maldives three minister suspended who commented on PM Modi after India Maldives Row
Maldives three minister suspended who commented on PM Modi after India Maldives Row

अहमदाबाद (डिजिटल डेस्क) ।  India Maldives Row: मालदीव सरकार ने रविवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए पीएम मोदी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने वाले तीन मंत्रियों को सस्पेंड कर दिया है।

ये मंत्री आए रडार पर

एक मीडिया रिपोर्ट (एटोल टाइम्स) के अनुसार मोहम्मद मुइज्जू सरकार ने मरियम शिउना, मालशा और हसन जिहान को सस्पेंड कर दिया। दरअसल मालदीव में ही इन मंत्रियों का विरोध होने लगा।

इसके अलावा मालदीव के पूर्व राष्ट्रपति मोहम्मद नशीद ने भी मरियम शिउना के बयान की निंदा की।

क्या है पूरा मामला..

पीएम मोदी (India Maldives Row) के हालिया लक्षद्वीप यात्रा के बाद मालदीव की युवा अधिरकारिता उपमंत्री मरियम शिउना ने उनको लेकर अपमानजनक बयान दिया। हालांकि बाद में उन्होंने अपना पोस्ट डिलीट कर दिया था। लेकिन मरियम शिउना की पीएम मोदी पर की गई टिप्पणी को लेकर मालदीव में ही सवाल खड़े होने लगे और मामला इतना ज्यादा बढ़ गया कि मालदीव सरकार ने मंत्री मरियम शिउना के बयान से कन्नी काट ली।

पीएम मोदी की लक्षद्वीप यात्रा के बाद सोशल मीडिया पर लक्षद्वीप और मालदीव को लेकर चर्चा छिड़ गई और यूजर्स तरह-तरह की प्रतिक्रिया देने लगे। इसके बाद मरियम शिउना का अपमानजनक बयान सामने आया। हालांकि, भारत ने मालदीव सरकार के समक्ष इस पर आपत्ति दर्ज की।

मालदीव सरकार ने कन्नी काटी

मंत्री शिउना के बयान को लेकर मचे बवाल के बीच मालदीव सरकार की सफाई सामने आई। मालदीव सरकार (India Maldives Row) ने एक बयान जारी कर मरियम शिउना के बयान से किनारा कर लिया और कहा कि बयान को उनकी व्यक्तिगत टिप्पणी करार दिया था।

यह भी पढ़ें – Ram Mandir Inaguration : आखिर किसने दिया था मंदिर वहीं बनाएंगे का नारा, सच्चाई जानकर हैरान हो जाएंगे आप…

OTT INDIA आपको खबरों से रखेगा अपडेट

OTT INDIA देश का नंबर 1 डिजिटल प्लेटफॉर्म है- जो देशवासियो को हर खबर में सबसे आगे रखता है। OTT इंडिया पर पढ़ें नेशनल, इंटरनेशनल, इलेक्शन, बिजनेस, स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट समेत सभी खबरें। अब हर समाचार आपकी उंगलियों पर, हमारा नवीनतम Android और iOS ऐप डाउनलोड करें। ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमसे सोशल मीडिया पर जुड़ें।

[web_stories title="true" excerpt="false" author="true" date="false" archive_link="false" archive_link_label="" circle_size="150" sharp_corners="false" image_alignment="left" number_of_columns="4" number_of_stories="8" order="DESC" orderby="post_date" view="grid" /]