loader

Masik Shivratri 2024: कब है मासिक शिवरात्रि, ऐसे करें भोलेनाथ को प्रसन्न

Masik Shivratri 2024

राजस्थान(डिजिटल डेस्क)। Masik Shivratri 2024: मासिक शिवरात्रि (Masik Shivratri 2024) देवों के देव महादेव को समर्पित होता है। हर माह कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मासिक शिवरात्रि मनाई जाती है। इस साल पौष माह में मासिक शिवरात्रि 9 जनवरी को मनाई जाएगी। इस दिन भगवान भोलेनाथ की विधि विधान के साथ पूजा करने की परंपरा है। मान्यता है कि इस दिन विधिवत रूप से पूजा और व्रत करने से भोलेनाथ प्रसन्न होते है। आज हम आपको मासिक शिवरात्रि शुभ मुहूर्त और पूजा विधि के बारे में बताने जा रहे है तो आइए जानते है मासिक शिवरात्रि का शुभ मुहूर्त और इसका महत्व :—

मासिक शिवरात्रि शुभ मुहूर्त

इस साल पौष महीने की मासिक शिवरात्रि (Masik Shivratri 2024) 09 जनवरी 2024 को मनाई जाएगी। हिंदू पंचांग के अनुसार पौष माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि 09 जनवरी को देर रात 10 बजकर 24 मिनट से शुरू होकर अगले दिन यानी 10 जनवरी को संध्याकाल 08 बजकर 10 मिनट पर समाप्त  होगी। मासिक शिवरात्रि भगवान शिव और शक्ति के संगम का एक पर्व है और इस दिन भगवान शिव और मां पार्वती की पूजा की जाती है।

Masik Shivratri 2024
मासिक शिवरात्रि पूजा विधि

मासिक शिवरात्रि (Masik Shivratri 2024) के दिन सुबह जल्दी उठकर नित्य क्रिया से निवृत्त होकर स्नान करें। कोशिश करें इस दिन मंदिर जाकर भगवान भोलेनाथ के दर्शन करें। अगर मंदिर जाना संभव ना हो तो घर पर ही रहकर पूजा करे। पूजा के लिए सबसे पहले शिव जी के समक्ष दीप जलाए और यदि घर में शिवलिंग है तो शिवलिंग पर दूध व गंगाजल से जलाभिषेक करे। इसके बाद बेलपत्र,धतूरा, सफेद फूल अर्पित करे। भगवान शिव के साथ मां पार्वती की भी पूजा करे। पूजा करते समय नम: शिवाय मंत्र का उच्चारण करे और भोग लगाएं। पूजा के अंत में आरती करे और भगवान से क्षमा प्रार्थना करे।

मासिक शिवरात्रि व्रत के लाभ और महत्व

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार मासिक शिवरात्रि शिव (Masik Shivratri 2024) जी को अतिप्रिय है। इस दिन व्रत और पूजा करने से भगवान शिव अति​शीघ्र प्रसन्न होते है और अपने भक्तों के सभी कष्टों को दूर कर देते है। इस दिन शिवलिंग पर रुद्राभिषेक करना बहुत फलदायी माना जाता है। मान्यता है कि शिवलिंग पर रुद्राभिषेक से व्यक्ति को सभी समस्याओं से छुटकारा मिलता है। भोलेनाथ की कृपा से अंसभव और कठिन कार्य भी पूरे हो जाते है। साथ ही यह व्रत ईर्ष्या,क्रोध, ईर्ष्या, लालच और अभिमान जैसी भावनाओं को रोकने में मदद करता है।

यह भी पढ़े : Swastik Vastu Tips: घर की सुख समृद्धि के लिए इस​ दिशा में बनाए स्वास्तिक

OTT INDIA आपको खबरों से रखेगा अपडेट

OTT INDIA देश का नंबर 1 डिजिटल प्लेटफॉर्म है- जो देशवासियो को हर खबर में सबसे आगे रखता है। OTT इंडिया पर पढ़ें नेशनल, इंटरनेशनल, इलेक्शन, बिजनेस, स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट समेत सभी खबरें। अब हर समाचार आपकी उंगलियों पर, हमारा नवीनतम Android और iOS ऐप डाउनलोड करें। ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमसे सोशल मीडिया पर जुड़ें।

[web_stories title="true" excerpt="false" author="true" date="false" archive_link="false" archive_link_label="" circle_size="150" sharp_corners="false" image_alignment="left" number_of_columns="4" number_of_stories="8" order="DESC" orderby="post_date" view="grid" /]