Most Successful Captains

सौरव गांगुली को पीछे छोड़ रोहित शर्मा बने भारत के चौथे सबसे सफल कप्तान, देखें पूरा रिकॉर्ड…

Most Successful Captains: भारतीय टीम ने इंग्लैंड को तीसरे वनडे में हराकर बड़ा कारनामा कर दिया। टीम इंडिया ने तीन मैचों की वनडे सीरीज के आखिरी और तीसरे वनडे में इंग्लैंड को 142 रन के बड़े अंतर से हरा दिया। इसके साथ ही भारत ने तीन मैचों की वनडे सीरीज में इंग्लैंड का 3-0 से सूपड़ा साफ कर दिया। इस मैच में टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने कप्तानी (Most Successful Captains) में एक बड़ा मुकाम हासिल कर लिया।

भारत के चौथे सबसे सफल कप्तान

भारतीय टीम के लिए पिछले काफी समय कप्तानी का जिम्मा संभाल रहे रोहित शर्मा के नाम एक और बड़ा रिकॉर्ड दर्ज हो गया। उनकी कप्तानी में एक बार फिर टीम इंडिया ने वनडे सीरीज में क्लीन स्वीप कर दिया। इस बार भारत के निशाने पर इंग्लैंड की टीम रही। 14 साल बाद पहली बार इंग्लैंड के खिलाफ भारत ने सीरीज में सूपड़ा साफ़ किया हैं। इस मैच में जीत के साथ रोहित शर्मा अब सौरव गांगुली को पीछे छोड़ते हुए भारत के चौथे सबसे सफल कप्तान बन गए हैं।

सौरव गांगुली को छोड़ा पीछे

वनडे मैचों में जीत के मामले में रोहित शर्मा ने टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली को पीछे छोड़ दिया। रोहित शर्मा ने अब तक टीम इंडिया के लिए 137 इंटरनेशनल मैचों में कप्तानी की है। रोहित शर्मा की कप्तानी में भारत को 98 मैचों में जीत मिली है। जबकि पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने की कप्तानी में भारतीय टीम ने 195 इंटरनेशनल मैचों में से 97 मैच में जीत दर्ज की थी।

महेंद्र सिंह धोनी हैं सबसे सफल कप्तान

टीम इंडिया के लिए आज तक कई दिग्गज खिलाड़ियों ने कप्तानी का जिम्मा संभाला हैं। लेकिन जब बात सबसे सफल कप्तान की आती हैं तो इस मामले में महेंद्र सिंह धोनी पहले स्थान पर बरक़रार हैं। महेंद्र सिंह धोनी ने अपनी कप्तानी में भारत को 332 इंटरनेशनल मैचों में से 178 मैच जिताए थे। उनके बाद विराट कोहली का नम्बर आता हैं, कप्तानी की कप्तानी में भारत को 213 इंटरनेशनल मैचों में से 135 मैच में जीत मिली थी।

ये भी पढ़ें :