loader

Vibrant Summit 2024 : अहमदाबाद पहुंचे मोजाम्बिक के राष्ट्रपति, दोपहर में पीएम मोदी से करेंगे मुलाकात…

Mozambique President philip nyusi arrives in Ahmedabad for Vibrant Summit 2024
Mozambique President philip nyusi arrives in Ahmedabad for Vibrant Summit 2024

अहमदाबाद (डिजिटल डेस्क)। Vibrant Summit 2024 : गांधीनगर में आयोजित वाइब्रेंट गुजरात समिट में देश-विदेश से नेता इस शिखर सम्मेलन शामिल होने के लिए आना शुरू हो गए हैं। इस समिट में 20 देशों के 1 हजार से अधिक प्रदर्शक, विजिटिंग पार्टनर के रूप में 100 देश और पार्टनर के रूप में 33 देश भाग लेने वाले हैं। अब शहर में विदेशी मेहमानों का आना शुरू हो गया है। जानकारी के मुताबिक मोजाम्बिक के राष्ट्रपति अहमदाबाद पहुंच गए हैं।

मोज़ाम्बिक के राष्ट्रपति अहमदाबाद में

Vibrant Summit 2024 में हिस्सा लेने के लिए मोजाम्बिक के राष्ट्रपति फिलिप न्युसी मंगलवार सुबह अहमदाबाद पहुंच गए हैं। अहमदाबाद हवाई अड्डे पर मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल ने उनका स्वागत किया। बता दें कि पीएम मोदी आज दोपहर 12:25 बजे से 1 घंटे तक मोजाम्बिक के राष्ट्रपति के साथ बैठक करेंगे। वाइब्रेंट समिट के लिए पीएम मोदी तीन दिवसीय गुजरात दौरे पर हैं।

34 भागीदार देश और 16 भागीदार संगठन

वाइब्रेंट गुजरात समिट (Vibrant Summit 2024) का 10वां संस्करण 10 से 12 जनवरी तक गांधीनगर में आयोजित किया जा रहा है। इस वर्ष के शिखर सम्मेलन के लिए 34 भागीदार देश और 16 भागीदार संगठन हैं। पीएम मोदी कल अहमदाबाद पहुंचे। पीएम मोदी ने राजभवन में रात बिताई। इस प्रवास के दौरान राजभवन में समीक्षा बैठक और अतिथियों के साथ राजनीतिक लंच का आयोजन किया गया।

पीएम मोदी आज सुबह 9:10 बजे राजभवन से महात्मा मंदिर पहुंचे और अधिकारियों के साथ ब्रीफिंग की। इसके बाद रात 9:30 से 10 बजे तक पीएम मोदी ने तिमोर लेस्ते के राष्ट्रपति के साथ बैठक की। इसके बाद 10:10 से 11:45 बजे तक 5 वैश्विक कंपनियों के सीईओ के साथ बैठक होगी। वहीं पीएम मोदी दोपहर 12:25 बजे से 1 बजे तक मोजाम्बिक के राष्ट्रपति से मुलाकात करेंगे।

यह भी पढ़ें – शेख मोहम्मद के पायलट से UAE के राष्ट्रपति बनने की कहानी है बड़ी दिलचस्प, सेना में संभाल चुके हैं ये बड़ी जिम्मेदारी

OTT INDIA आपको खबरों से रखेगा अपडेट

OTT INDIA देश का नंबर 1 डिजिटल प्लेटफॉर्म है- जो देशवासियो को हर खबर में सबसे आगे रखता है। OTT इंडिया पर पढ़ें नेशनल, इंटरनेशनल, इलेक्शन, बिजनेस, स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट समेत सभी खबरें। अब हर समाचार आपकी उंगलियों पर, हमारा नवीनतम Android और iOS ऐप डाउनलोड करें। ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमसे सोशल मीडिया पर जुड़ें।

[web_stories title="true" excerpt="false" author="true" date="false" archive_link="false" archive_link_label="" circle_size="150" sharp_corners="false" image_alignment="left" number_of_columns="4" number_of_stories="8" order="DESC" orderby="post_date" view="grid" /]