loader

Paush Amavasya 2024: पौष अमावस्या के दिन रखें ​इन बातों का खास ध्यान

Paush Amavasya 2024

राजस्थान(डिजिटल डेस्क)। Paush Amavasya 2024: साल 2024 की पहली अमावस्या (Paush Amavasya 2024) तिथि 11 जनवरी, गुरूवार के दिन पड़ रही है और इस अमावस्या को पौष अमावस्या कहते है। हिंदू धर्म में अमावस्या का दिन तर्पण, श्राद्ध कर्म, विष्णु भगवान की कृपा पाने के लिए बहुत महत्वपूर्ण माना गया है। यह दिन पितरों की पूजा के लिए समर्पित होता है। माना जाता है कि इस दिन पितरों की पूजा और दान करने से पितृ दोष से मुक्ति और पितरों की आत्मा को शांति मिलती है और जीवन में उन्नति के रास्तें खुल जाते है। साथ ही इस दिन के लिए कुछ नियम बनाए गए है जिसे जानना जरूरी है तो आइए जानते है पौष अमावस्या से जुड़े कुछ नियमों के बारे में :—

पौष अमावस्या पर करें ये काम

1.पौष अमावस्या (Paush Amavasya 2024) के दिन व्रत रखना काफी शुभ और लाभदायक माना जाता है। इस दिन सुबह जल्दी उठकर नित्य क्रिया से निवृत्त होकर स्नान करें और स्नान करने के बाद भगवान शिव व भगवान विष्णु की पूजा करने। इस दिन पूर्वजों का तर्पण करना और उनसे आशीर्वाद लेना ना भूले।

Paush Amavasya 2024

2.पौष अमावस्या के दिन पीपल के पेड़ पर सरसों के तेल का दीया जलाना भी काफी शुभ माना जाता है। इस विशेष दिन पर शनिदेव के दोषों और प्रभाव को कम करने के लिए आप शनि मंदिर जाकर भगवान को सरसों का तेल,एक लोहे का टुकड़ा, काली उड़द की दाल, एक काला कपड़ा और नीला फूल अर्पित करे। साथ ही शनि देव के मंत्रों का जाप करें। ऐसा करने से शनि के दुष्प्रभाव कम होते है और उनके कष्टों से मुक्ति मिलती हैं

3.पौष अमावस्या के दिन मछलियों को आटा खिलाना भी काफी अच्छा माना जाता है। मछलियों को आटा खिलाने से धन संबंधित सभी परेशानियों से छुटकारा मिल जाता है। वहीं इस दिन आप गाय को पांच तरह के फल खिला सकते है। ऐसा करने से परिवार में शांति और सदस्यों के बीच स्नेह बना रहता है।

भूलकर भी ना करें ये काम

पौष अमावस्या के दिन कुछ कार्यो को करने की मनाही होती है जिसे करना शुभ नहीं माना जाता। पौष अमावस्या (Paush Amavasya 2024) के दिन व्यक्ति को तुलसी के पत्ते और बेलपत्र नहीं तोड़ना चाहिए। साथ ही इस दिन तामसिक भोजन जैसे अंडा,मांस,मछली,प्याज और लहसुन आदि का भी सेवन नहीं करना चाहिए। लंबी यात्रा और आवश्यकता होने पर ही घर से निकले। घर से निकलने से पहले ​भगवान विष्णु का स्मरण करें और किसी भी प्रकार के वाद विवाद नहीं करना चाहिए।

यह भी पढ़े : Kal Ka Rashifal: कल 8 जनवरी को बन रहा है शुभ संयोग, जानें कैसा रहेगा आपका दिन

OTT INDIA आपको खबरों से रखेगा अपडेट

OTT INDIA देश का नंबर 1 डिजिटल प्लेटफॉर्म है- जो देशवासियो को हर खबर में सबसे आगे रखता है। OTT इंडिया पर पढ़ें नेशनल, इंटरनेशनल, इलेक्शन, बिजनेस, स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट समेत सभी खबरें। अब हर समाचार आपकी उंगलियों पर, हमारा नवीनतम Android और iOS ऐप डाउनलोड करें। ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमसे सोशल मीडिया पर जुड़ें।

[web_stories title="true" excerpt="false" author="true" date="false" archive_link="false" archive_link_label="" circle_size="150" sharp_corners="false" image_alignment="left" number_of_columns="4" number_of_stories="8" order="DESC" orderby="post_date" view="grid" /]