loader

Bjp Working Committee: भाजपा की राष्ट्रीय कार्यसमिति में हुआ बड़ा फेरबदल, राजस्थान से इन दो बड़े नेताओं को मिली बड़ी जिम्मेदारी

Bjp Working Committee: आगामी विधानसभा चुनाव और लोकसभा चुनाव को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी अपने संगठन में बड़ा फेरबदल कर रही हैं। इसको लेकर शनिवार देर रात भाजपा की एक बड़ी मीटिंग हुई। बीजेपी मुख्यालय में हुई इस अहम बैठक में कई बड़े फैसले लिए गए। इसके अलावा पार्टी ने 10 राष्ट्रीय कार्यसमिति के सदस्यों का ऐलान कर दिया है। इसमें राजस्थान के दो बड़े नेताओं को भी जगह दी गई हैं। जिसमें पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सतीश पूनिया और किरोड़ीलाल मीणा का नाम शामिल हैं। दिल्ली बीजेपी मुख्यालय में हुई इस बैठक में जेपी नड्डा और गृहमंत्री अमित शाह सहित कई बड़े नेता शामिल रहे।  
जाट और मीणा वोटों पर भाजपा की नज़र:
भारतीय जनता पार्टी ने शनिवार देर रात अपने संगठन में बड़ा बदलाव किया हैं। इससे पहले शनिवार को राजस्थान की धरा पर पीएम मोदी की विशाल जनसभा और रोड-शो हुआ था। पीएम मोदी ने राजस्थानवासियों को करोड़ों रूपये की सौगात भी दी। भाजपा इस साल के अंत में होने वाले राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए पूरी ताकत लगा रही हैं। भाजपा की नज़र एक बार फिर कांग्रेस के परंपरागत वोट बैंक पर रहेगी। प्रदेश के जाट और मीणा वोटों को लुभाने के लिए दो नेताओं को बड़ी जिम्मेदारी दी गई हैं।
सतीश पूनिया भी हैं सीएम रेस में बरक़रार:
पिछले तीन साल से प्रदेश में भाजपा को मजबूत करने वाले सतीश पूनिया को एक बार फिर बड़ी जिम्मेदारी मिली हैं। कुछ महीनों पहले उन्हें प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा देना पड़ा था। उनकी जगह सांसद सीपी जोशी को यह जिम्मेदारी सौंपी गई। बता दें सतीश पूनिया को जाट नेता के रूप में विशेष पहचान मिली। वो सीएम रेस में भी शामिल बताए जाते हैं। अब एक बार फिर उन्हें भाजपा हाईकमान ने एक बड़ी जिम्मेदारी सौंपी हैं।  
इन नेताओं को मिली हैं जिम्मेदारी: 
बता दें शनिवार देर रात भाजपा ने एक लिस्ट जारी की। जिसमें किरोड़ीलाल मीणा, सुरेश कश्यप, संजय जायसवाल, सतीश पूनियां, विष्णुदेव साय, धरमलाल कौशिक, अश्विनी शर्मा, बंदी संजय कुमार, सोमावीर राजू, दीपक प्रकाश को सदस्य बनाया गया हैं। अब दिल्ली में होनी वाली कार्यकारिणी की बैठकों में ये सभी नेता शामिल होंगे।
OTT INDIA आपको खबरों से अपडेट रखेगा
OTT INDIA देश का नंबर 1 डिजिटल प्लेटफॉर्म है- जो देशवासियो को हर खबर में सबसे आगे रखता है। OTT इंडिया पर पढ़ें नेशनल, इंटरनेशनल, इलेक्शन, बिजनेस, स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट समेत सभी खबरें। अब हर समाचार आपकी उंगलियों पर, हमारा नवीनतम Android और iOS ऐप डाउनलोड करें। ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमसे सोशल मीडिया पर जुड़ें
[web_stories title="true" excerpt="false" author="true" date="false" archive_link="false" archive_link_label="" circle_size="150" sharp_corners="false" image_alignment="left" number_of_columns="4" number_of_stories="8" order="DESC" orderby="post_date" view="grid" /]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *