loader

Lok Sabha Elections 2024: राजनाथ सिंह फिजिक्स के प्रोफेसर से बने रक्षा मंत्री, अभी लखनऊ से सांसद और उम्मीदवार…जानें सफर

Lok Sabha Elections 2024 Rajnath Singh
Lok Sabha Elections 2024 Rajnath Singh

Lok Sabha Elections 2024 Rajnath Singh: केन्द्रीय कैबिनेट मंत्री राजनाथ सिंह भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता हैं। वे भारत के रक्षा मंत्री से पहले गृहमंत्री, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और फिजिक्स विषय के प्रोफेसर रह चुके हैं। इसके साथ राजनाथ सिंह दो बार बीजेपी के अध्यक्ष रह हैं। वे लखनऊ लोकसभा सीट से सांसद है। उन्हें इस बार भी बीजेपी ने लखनऊ से चुनावी मैदान में उतारा है।

मिर्जापुर में फिजिक्स प्रोफेसर रहे

राजनाथ सिंह का जन्म उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले के चकिया गांव में हुआ था। वे मात्र 13 साल की उम्र में ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) से जुड़ गए थे। गोरखपुर विश्वविद्यालय से फिजिक्स में मास्टर डिग्री ली और केबी स्नातकोत्तर महाविद्यालय मिर्जापुर में फिजिक्स प्रोफेसर के रूप में पढ़ाने लगे। वह जल्द ही राजनीति में उतर गये। राजनाथ सिंह की शादी सावित्री सिंह से हुई। जिनसे उनके दो बेटे और एक बेटी हैं। बेटे पंकज सिंह नोएडा से भारतीय जनता पार्टी के विधायक हैं।

यह भी पढ़े: झारखंड के सोरेन परिवार में कलह! भाजपा में शामिल हुईं पूर्व सीएम हेमंत की भाभी सीता, आज ही दिया झामुमो से इस्तीफा

पहली बार 1977 में विधायक बने

राजनाथ सिंह ने वर्ष 1974 में राजनीत के क्षेत्र में प्रवेश किया। वह 1975 में मिर्जापुर के भारतीय जनसंघ जिला अध्यक्ष बन गए। वह फिर पहली बार 1977 में विधान सभा सदस्य विधायक चुने गये। जब यूपी में पहली बार 1991 में बीजेपी की सरकार बनी। तो शिक्षा मंत्री बनाया गया। इस बीच बीजेपी कमजोर हुई, तो केन्द्रीय राजनीति में जगह दी गई। जिसके बाद 1994 में राज्यसभा के सदस्य के रूप में चुने गए। फिर उत्तर प्रदेश भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बना दिया गया।

उत्तर प्रदेश के 1999 मुख्यमंत्री बने

उन्हें 1999 को केन्द्रीय मंत्री (Lok Sabha Elections 2024) बनाया गया। जहां भूतल एवं जल परिवहन विभाग का जिम्मा दिया गया। इस दौरान राजनाथ सिंह ने अटल बिहारी के ड्रीम प्रोजेक्ट राष्ट्रीय राजमार्ग विकास कार्यक्रम को शुरु करने किया। जिसके बाद अक्टूबर 2000 में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बने। वह 2001 में हैदरगढ़ विधानसभा से उपचुनाव जीतकर विधायक बने। फिर 2002 में भी हैदरगढ़ से विधायक चुने गए।

यह भी पढ़े: राहुल गांधी का शक्ति विवाद पर पलटवार, लिखा मेरी बातों का अर्थ बदलने की कोशिश कर रहे पीएम मोदी…

भाजपा के दो बार अध्यक्ष रहे

वह 2002 में तीसरी बार राज्य सभा सदस्य बने। फिर 2002 को केंद्र में कृषि मंत्री बनाये गए। जहां जनवरी 2004 में खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार मिला। इस दौरान उन्होंने किसान कॉल सेंटर और कृषि आय बीमा योजना प्रारंभ की थी। इस दौरान राजनाथ सिंह दो बार (2005 से 2009 और फिर 2013 से 2014 तक) भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष रहे। राजनाथ सिंह वर्ष 2009 में लोकसभा चुनाव में गाजियाबाद से सांसद चुने गए।

अभी लखनऊ से संसद के सदस्य

वहीं 2014 में लखनऊ से सांसद सदस्य (Lok Sabha Elections 2024) चुने गए। फिर केन्द्रीय गृह मंत्री के रुप में शपथ ली। इससे पहले लखनऊ से पूर्व पीएम अटल बिहारी बाजपेई और लालजी टंडन सांसद रहे है। जिस के बाद साल 2019 में लखनऊ से दोबारा लोक सभा चुनाव जीत करके रक्षा मंत्री बने है। इस बार फिर से तीसरी बार भाजपा ने लखनऊ सीट से राजनाथ सिंह को लोकसभा के लिए उम्मीदवार बनाया है।

[web_stories title="true" excerpt="false" author="true" date="false" archive_link="false" archive_link_label="" circle_size="150" sharp_corners="false" image_alignment="left" number_of_columns="4" number_of_stories="8" order="DESC" orderby="post_date" view="grid" /]