Salman Khan marriage: सलमान खान बी-टाउन के मोस्ट एलिजिबल बैचलर हैं, जिन्होंने अब तक शादी नहीं की है। 2025 में वह 60 साल के हो जाएंगे, लेकिन उनके फैंस को अभी भी उनकी शादी का इंतजार है। एक्टर का नाम बॉलीवुड की कई एक्ट्रेसेस के साथ जोड़ा गया है, लेकिन उन्होंने शादी नहीं की। वैसे, तो समय-समय पर सलमान ने भी अपनी शादी के बारे में बात की है, लेकिन एक बार उनके पिता ने खुलासा किया था कि उनके बेटे ने शादी क्यों नहीं की।
जब सलमान के पिता सलीम ने बताई बेटे के सिंगल रहने की वजह
बता दें कि सलमान खान का नाम सोमी अली, संगीता बिजलानी, ऐश्वर्या राय और कैटरीना कैफ़ के साथ जोड़ा गया था, लेकिन उनकी शादी नहीं हो पाई। अब, सलमान के पिता सलीम खान का एक पुराना वीडियो ‘रेडिट’ पर वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने कोमल नाहटा को अपने बेटे के सिंगल होने का कारण बताया है। सलीम ने बताया था कि जब सलमान किसी रिलेशनशिप में आते हैं, तो वे उस महिला में अपनी मां जैसे गुण ढूंढने की कोशिश करते हैं।
सलीम ने कहा था, “जब वह कमिटेड हो जाता है, तो वह अपने पार्टनर में अपनी मां ढूंढता है। वो तो पॉसिबल नहीं है। मां जो काम करती है, जैसे बच्चे को सुबह स्कूल छोड़ने जाना, उसका नाश्ता बनाना, शाम को उसका होमवर्क कराना। तो ऐसा तो हो नहीं सकता।” सलीम ने ये भी बताया कि सलमान का ये सोचना गलत था कि उनकी गर्लफ्रेंड को शादी के बाद करियर छोड़कर घर पर बैठ जाना चाहिए।
जब सलमान ने बताई सिंगल रहने की वजह
एक बार, ‘इंडिया टुडे’ द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान, सलमान ने बताया था कि वह सिंगल क्यों हैं। उन्होंने कहा था, “शादी इतनी बड़ी बात हो गई है। आप किसी की शादी करवाने में लाखों-करोड़ों रुपए खर्च कर देते हैं। मैं इतना खर्च नहीं उठा सकता। यही कारण है कि मैं सिंगल हूं।”
सलमान खान की लव लाइफ
सलमान खान बॉलीवुड के सबसे हैंडसम स्टार्स में से एक रहे हैं, जिनकी हमेशा से लड़कियां दीवानी रही हैं। उनके बारे में ऐसी रूमर्स हैं कि वह यूलिया वंतूर को डेट कर रहे हैं। हालांकि, उन्होंने इस बारे में कोई पुष्टि नहीं की है। हालांकि, यूलिया को खान परिवार द्वारा आयोजित अधिकांश फंक्शन्स में देखा जाता है। उन्हें ‘मिसेज खान’ भी कहा जाता है।
ये भी पढ़ें :