loader

Kota Crime News : 14 साल की लड़की और 16 साल के लड़के ने उठाया ऐसा कदम कि सुनकर दंग रह जाएंगे आप, पढ़ें पूरी खबर…

Social Media Love Story ended after Police Complain in Kota Crime News
Social Media Love Story ended after Police Complain in Kota Crime News

Kota Crime News: दो नाबालिगों के लापता होने की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए कोटा पुलिस और मानव तस्करी रोधी दस्ते ने उन्हें शहर के रेलवे स्टेशन से उस समय पकड़ लिया जब दोनों जयपुर-मुंबई ट्रेन में सवार थे। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि कोटा में कोचिंग की पढ़ाई कर रहा 16 वर्षीय छात्र और महाराष्ट्र की रहने वाली 14 वर्षीय लड़की सोशल मीडिया के माध्यम से मित्र बने थे। इसने बताया कि दोनों बुधवार की रात करीब 11 बजे कोटा जंक्शन पर मिले।

कोटा का लड़का-महाराष्ट्र की लड़की

कोटा शहर (Kota Crime News) के पुलिस अधीक्षक शरद चौधरी ने बताया कि लड़के के पिता ने 11 सितंबर को जवाहर नगर पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनका बेटा गत शनिवार से लापता है। वहीं उन्होंने ये भी बताया कि एक और शिकायत लड़की के लापता होने के संबंध में महाराष्ट्र के वर्धा जिले के देवली पुलिस थाने में दर्ज कराई गई थी।

कोटा-नागपुर-जयपुर में तफ्तीश

अधिकारी ने बताया कि जांच के दौरान पता चला कि लड़का 10 सितंबर को कोटा से ट्रेन के जरिये नागपुर पहुंचा था और इसके बाद 14 साल की लड़की के साथ जयपुर गया था। पुलिस अधिकारी ने बताया कि आगे की जांच में जानकारी मिली कि दोनों नाबालिग जयपुर से मुंबई जाने वाली ट्रेन में सवार हैं जिसके बाद जवाहर नगर पुलिस और मानव तस्करी रोधी दस्ते ने संयुक्त अभियान चलाया और बुधवार की रात करीब 11 बजे उन्हें कोटा जंक्शन रेलवे स्टेशन पर पकड़ लिया। पुलिस ने बताया कि लड़की के बारे में वर्धा पुलिस को जानकारी दे दी गई है।

कोचिंग मंडी के नाम से मशहूर कोटा अब सुसाइड सिटी के नाम से बदनाम हो चुका है। आए दिन यहां छात्रों की आत्महत्या के मामले सामने आते हैं। ऐसे में पढ़ने लिखने की उम्र में जब दो नाबालिग बच्चे घरवालों से दूर हुए तो पुलिस ने उन्हें खोजने में जरा भी देर नहीं लगाई। इस तरह एक अनहोनी टल गई।

यह  भी पढ़ें – Crime Story : गलत करते देखा तो मां ने अपने 3 साल के मासूम को उतारा मौत के घाट, पढ़ें पूरी खबर…

OTT INDIA आपको खबरों से रखेगा अपडेट

OTT INDIA देश का नंबर 1 डिजिटल प्लेटफॉर्म है- जो देशवासियो को हर खबर में सबसे आगे रखता है। OTT इंडिया पर पढ़ें नेशनल, इंटरनेशनल, इलेक्शन, बिजनेस, स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट समेत सभी खबरें। अब हर समाचार आपकी उंगलियों पर, हमारा नवीनतम Android और iOS ऐप डाउनलोड करें। ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमसे सोशल मीडिया पर जुड़ें।

[web_stories title="true" excerpt="false" author="true" date="false" archive_link="false" archive_link_label="" circle_size="150" sharp_corners="false" image_alignment="left" number_of_columns="4" number_of_stories="8" order="DESC" orderby="post_date" view="grid" /]