Stock Market

Stock Market: सेंसेक्स में उछाल, निफ्टी में भी तेजी बरकरार ! आज कैसा रहा स्टॉक मार्केट ?

Stock Market: भारतीय स्टॉक मार्केट में तेजी बरकरार है। आज गुरुवार को भी सेंसेक्स में उछाल देखने को मिला, तो निफ्टी की तेजी भी बरकरार बनी हुई है। (Stock Market) आज सेंसेक्स 317 अंक बढ़कर 77,606 पर बंद हुआ। जबकि निफ्टी में 105 अंक की तेजी देखने को मिली। निफ्टी 23,591 पर बंद हुआ। स्टॉक मार्केट में बजाज फिनसर्व, एनटीपीसी, इंडसइंड बैंक सेंसेक्स के टॉप गेनर्स बने। जबकि कुछ कंपनियों में गिरावट देखने को मिली।

कल गिरावट, आज संभला बाजार

भारत का स्टॉक मार्केट गुरुवार को भी अच्छा रहा। पिछले सात-आठ दिनों से शेयर मार्केट में काफी बढ़त देखने को मिल रही है। हालांकि कल बुधवार को सेंसेक्स और निफ्टी में कुछ गिरावट देखने को मिली। मगर आज गुरुवार को बाजार फिर संभल गया। आज गुरुवार को सेंसेक्स 317 अंक बढ़कर 77,606 पर बंद हुआ। जबकि निफ्टी में भी 105 अंक की तेजी देखने को मिली। निफ्टी 23,591 पर बंद हुआ। जबकि बुधवार को मार्केट में कुछ गिरावट रही। जिसकी वजह से कल सेंसेक्स 728 अंक नीचे 77,288 पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 181 अंक की गिरावट रही, निफ्टी 23,486 पर बंद हुआ।

Stock Market

अमेरिकी टैरिफ का भारत पर असर

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के टैरिफ प्लान का असर भारत पर भी दिखाई दे रहा है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने बुधवार को विदेशों से आयात होने वाली कारों पर 25 फीसदी टैरिफ लगाने की बात कही थी। जिसका असर भारत के ऑटोमोबाइल सेक्टर पर गुरुवार को दिखा। गुरुवार को कार बेचने वाली कंपनी टाटा मोटर्स के शेयर में कुछ गिरावट देखने को मिली। मार्केट एक्सपर्ट के मुताबिक ऑटोमोबाइल सेक्टर की कंपनी के शेयर में गिरावट अमेरिकी टैरिफ का असर है।

ग्लोबल मार्केट में गिरावट का दौर !

भारतीय शेयर मार्केट भले ही बढ़ रहा हो, मगर ग्लोबल मार्केट में गिरावट का दौर चल रहा है। 26 मार्च को अमेरिका का डाओ जोंस 0.31% नीचे 42,454 बंद हुआ। नैस्डेक कंपोजिट में 2.04%और S&P 500 इंडेक्‍स में 1.12% की गिरावट रही। एशियाई बाजार में जापान के निक्केई में 0.93% की गिरावट रही। इधर, इस बीच विदेशी निवेशकों की खरीददारी जारी है। 26 मार्च को विदेशी निवेशकों ने 2,240.55 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे। जबकि घरेलू निवेशकों ने 696.37 करोड़ रुपए के शेयर बेचे।

यह भी पढ़ें: Rich List: एलन मस्क दुनिया में सबसे अमीर, मुकेश अंबानी को घाटा ! दुनियाभर में क्यों हुई रोशनी नादर की चर्चा ?

यह भी पढ़ें: Credit Card: क्या क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल करते हैं आप ? एक अप्रैल से बदल जाएंगे नियम