ICC Champions Trophy: चैम्पियंस ट्रॉफी की जल्द ही शुरुआत होने जा रही है। इस बार इसकी मेजबानी पाकिस्तान को मिली है। साल 2017 के बाद पहली बार इस टूर्नामेंट का आयोजन होने जा रहा है। ऐसे में यह टूर्नामेंट इस बार काफी ख़ास रहने वाला है। चैंपियंस ट्रॉफी (ICC Champions Trophy) का पहला मैच 19 फरवरी को खेला जाना है। चैम्पियंस ट्रॉफी का आयोजन पिछले कई सालों से होता आ रहा है। इसमें दुनिया के तमाम बड़े दिग्गज खिलाड़ी हिस्सा ले चुके हैं। चैम्पियंस ट्रॉफी में सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज़ों की सूची में कई स्टार खिलाड़ियों के नाम शामिल हैं।
1. क्रिस गेल
चैम्पियंस ट्रॉफी के इतिहास में सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज़ों की सूची में क्रिस गेल का स्थान सबसे आगे हैं। वो चैम्पियंस तरोही के इतिहास में सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज़ हैं। उन्होंने 2002 से 2013 तक चैंपियंस ट्रॉफी में कुल 17 मैच खेले थे। इस दौरान उनके बल्ले से 52 की औसत से 791 रन निकले। इस दौरान गेल ने तीन शतक भी जड़े थे।
2. महेला जयवर्धने
श्रीलंका के महेला जयवर्धने का भी बल्ला चैम्पियंस ट्रॉफी में खूब गरजता रहा हैं। उन्होंने इस टूर्नामेंट में कई बड़ी पारियां खेली थी। वो चैम्पियंस ट्रॉफी के इतिहास में सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज़ों की सूची में दूसरे स्थान पर बने हुए हैं। महेला जयवर्धने ने साल 2000 से 2013 तक चैंपियंस ट्रॉफी में कुल 22 मैच खेले थे। इस दौरान उन्होंने 41.22 की औसत से कुल 742 रन बनाये थे। हालांकि वो चैम्पियंस ट्रॉफी में कभी शतक नहीं जड़ पाए।
3. शिखर धवन
चैम्पियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने के मामले में टीम इंडिया के पूर्व खिलाड़ी शिखर धवन का स्थान तीसरे नम्बर पर हैं। उन्होंने लगातार दो सीजन में जबरदस्त बल्लेबाज़ी करते हुए टॉप स्कोरर का टैग हासिल किया था। धवन ने 2013 और 2017 की चैंपियंस ट्रॉफी में 10 खेलते हुए 77.88 की औसत से 701 रन बनाए थे। जिसमें एक बार भारत उनकी शानदार बल्लेबाज़ी की बदौलत खिताब जीतने में कामयाब हुई थी।
ये भी पढ़ें :