loader

USA-Houthi Clash: अमेरिका ने फिर यमन में हूती विद्रोहियों के ठिकानों पर किया हमला, कई एंटी-शिप मिसाइलें तबाह

USA-Houthi Clash
USA-Houthi Clash

USA-Houthi Clash: अमेरिका ने एक बार फिर से यमन में हूती विद्रोहियों के खिलाफ हवाई हमला किया है। अमेरिका के इस ताजा हमले में हूती विद्रोहियों की तीन एंटी-शिप मिसाइलें नष्ट होने की खबर हैं। वॉशिंगटन में व्हाइट हाउस ने एक बयान में कहा कि लाल सागर में बढ़ते तनाव के बीच अमेरिकी (USA-Houthi) सेना ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की है।

यमन में हूती ठिकानों पर USA का हमला

यूएस सेंट्रल कमांड ने बताया कि सेना ने यमन में हूती ठिकानों पर तीन सफल हमले किए। यह हमला शुक्रवार शाम को करीब 6:45 बजे किया गया। जब एंटी-शिप मिसाइलों से लाल सागर क्षेत्र में व्यापारी जहाजों और अमेरिकी नौसेना के जहाजों को निशाना बनने का खतरा था। हमारे इस ताजा हमले में यमन में हूती विद्रोहियों (USA-Houthi) की तीन एंटी-शिप मिसाइलें नष्ट हो गई हैं।

यह भी पढ़े: उत्तर भारत में कोहरे का कहर जारी, 23 जनवरी तक कड़ाके की ठंड का अलर्ट

गाजा के इजरायली हमलों की प्रतिक्रिया

आपको बता दें लाल सागर में जहाजों पर हूती हमले गाजा में हमास के खिलाफ इजरायली हमलों की प्रतिक्रिया के रूप में सामने आए हैं। अमेरिकी (USA-Houthi) राष्ट्रपति जो बाइडेन ने गुरुवार को कहा कि हमारी एयर स्ट्राइक के बावजूद हूती विद्रोहियों के हमले रुके नहीं हैं। लेकिन लाल सागर में अंतरराष्ट्रीय व्यापारिक मार्गों की सुरक्षा के लिए अमेरिकी सैन्य प्रतिक्रिया जारी रहेगी।

व्यापारिक जहाज पर विद्रोहियों के हमले

लाल सागर के व्यापारिक मार्ग को हूती विद्रोहियों (USA-Houthi) द्वारा निशाना बनाया जा रहा है। वह दुनिया के लगभग 15% शिपिंग को संभालता है। यह रूट यूरोप और एशिया को जोड़ने के लिए बहुत महत्वपूर्ण भी है। अगर व्यापारिक जहाजें लाल सागर और स्वेज नहर से गुजरने की बजाय दक्षिण अफ्रीका के केप ऑफ गुड होप से गुजरती हैं। तो यात्रा में 10-14 दिन अधिक का समय लगता हैं।

यह भी पढ़े: उत्तर भारत में कोहरे का कहर जारी, 23 जनवरी तक कड़ाके की ठंड का अलर्ट

OTT INDIA खबरों से रखेगा अपडेट

OTT INDIA देश का नंबर 1 डिजिटल प्लेटफॉर्म है- जो देशवासियो को हर खबर में सबसे आगे रखता है। OTT इंडिया पर पढ़ें नेशनल, इंटरनेशनल, इलेक्शन, बिजनेस, स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट समेत सभी खबरें। अब हर समाचार आपकी उंगलियों पर, हमारा नवीनतम Android और iOS ऐप डाउनलोड करें। ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमसे सोशल मीडिया पर जुड़ें।

[web_stories title="true" excerpt="false" author="true" date="false" archive_link="false" archive_link_label="" circle_size="150" sharp_corners="false" image_alignment="left" number_of_columns="4" number_of_stories="8" order="DESC" orderby="post_date" view="grid" /]