Viatina-19

Viatina-19 : जानें 40 करोड़ में बिकी इस भारतीय गाय की खासियत, गिनीज बुक में रिकॉर्ड दर्ज…

Viatina-19 : अगर आपको किसी गाय की कीमत करोड़ों में बताई जाए तो आपको सुनकर हैरानी होगी। लेकिन हम आपको बता दें, हाल ही में भारतीय नस्ल की गाय ने की दुनिया में सबसे महंगी होने का रिकॉर्ड बनाया है। ब्राजील के मिनास गैरेस में हुई नीलामी में यह भारतीय गाय 40 करोड़ रुपये में बिकी है। नेल्लोर नस्ल की इस गाय का नाम वियाटिना-19 है। बता दें, इस गाय का वजन 1101 किलोग्राम है, जो अपनी ही नस्ल की दूसरी गायों के औसत वजन से दोगुना है। इस गाय को 4.8 मिलियन डॉलर (लगभग 40 करोड़ रुपये) में खरीदा गया और इस तरह यह अब तक बेची गई दुनिया की सबसे महंगी गाय बन गई है।

क्या है इसकी खासियत ?

सफ़ेद रंग की इस गाय का नाम वियाटिना-19 (Viatina-19) है। आपको बता दें, यह गाय मिस साउथ अमेरिका का भी टाइटल जीत चुकी है। यह गाय कठिन और गर्म परिस्थितियों में भी रह सकती हैं। वातावरण के हिसाब (indian breed) से इनके दूध देने की क्षमता पर कोई असर नहीं पड़ता है। इसके अलावा नेल्लोर नस्ल की गायों की इम्युनिटी भी शानदार होती है और वे बीमारियों से लड़ पाती हैं। अगर बात बनावट की करें तो, सफेद फर और कंधे पर ऊंचे हंप वाली ये गाये ऊंटों की तरह लंबे समय तक के लिए खाने और पीने की सामग्री को स्टोर कर सकती हैं।

आंध्र प्रदेश में पाई जाती है ये नस्र

नेल्लोर नस्ल की इस गाय को भारत में ओंगोल नस्ल के नाम से भी जाना जाता है। यह गाय भारत के आंध्र प्रदेश के ओंगोल क्षेत्र पाई जाती हैं। आपको बता दें, इस गाय का नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में भी दर्ज हो गया है। वियाटिना-19 की बिक्री नेल्लोर नस्ल की मांग काफी बढ़ गई है। इस नस्ल को पहली बार साल 1800 के दशक में ब्राजील में पेश किया गया था। अपनी विशेषताओं के कारण यह गाय दुनिया की सबसे महंगी और उत्तम किस्म की गाय बन गई है।

ये भी पढ़ें : 104 भारतीयों को लेकर आया अमेरिकी सैन्य विमान C-17, गुजरात समेत इन राज्यों के लोग शामिल