loader

Vinayak Chaturthi 2024:चतुर्थी के दिन इन खास उपायों से मिलेगा फायदा

Vinayak Chaturthi 2024

राजस्थान(डिजिटल डेस्क)। Vinayak Chaturthi 2024: हिंदू धर्म में पौष विनायक चतुर्थी ( Vinayak Chaturthi 2024) का खास महत्व बताया गया हैं। हर माह में दो चतुर्थी आती है। एक कृष्ण पक्ष की चतुर्थी जिसे संकष्टी चतुर्थी और दूसरी शुक्ल पक्ष की चतुर्थी  जिसे विनायक  चतुर्थी के नाम से जाना जाता है। इस बार साल की पहली विनायक चतुर्थी 14 जनवरी 2024 को मनाई जा रही है। इस दिन विधि विधान से गणेश भगवान की पूजा करने की पंरपरा है। मान्यता है कि इस दिन विधिवत रूप से भगवान गणेश जी की पूजा और व्रत करने से व्यक्ति को सभी दुखों से छुटकारा मिलता हैं। वहीं शास्त्रों में विनायक चतुर्थी के अवसर पर कुछ खास उपाय बताए गए है। इन उपायों को करने से व्यक्ति को सभी सकंटों से मुक्ति मिलती है। आइए जानते है क्या है वो उपाय:—

चतुर्थी की तिथि और शुभ मुहूर्त

हिंदू पंचांग के अनुसार पौष माह में विनायक चतुर्थी का पर्व ( Vinayak Chaturthi 2024) 14 जनवरी 2024 को मनाया जाएगा। वहीं इस तिथि की शुरूआत 14 जनवरी, रविवार को प्रात: 7 बजकर 59 मिनट से शुरू होकर अगले दिन यानी 15 जनवरी 2024,सोमवार को प्रात: 4 बजकर 59 मिनट पर समाप्त होगी। इस दिन व्रत और दान करने से दुगुना फलों की प्राप्ति होती है और साधक पर गणेश भगवान की कृपा बनी रहती है।

शमी के पेड़ की पूजा:- 

मान्यता है कि पौष विनायक चतुर्थी के दिन शमी के पेड़ की पूजा करने से भगवान गणेश शीघ्र प्रसन्न होते हैं। इस दिन गणेश भगवान को शमी के पत्ते चढ़ाना चाहिए। यह उपाय काफी लाभदायक माना जाता है और कहा जाता है कि ऐसा करने से आर्थिक स्थिति में सुधार होता है और व्यक्ति के सभी कष्ट दूर हो जाते है। साथ ही इस दिन निम्न स्तुति का पाठ करना चाहिए। कहा जाता है कि ऐसा करने से व्यक्ति को कार्यों में सफलता प्राप्त होती है।

गजाननं भूत गणादि सेवितं, कपित्थ जम्बू फल चारू भक्षणम्

उमासुतं शोक विनाशकारकम् , नमामि विघ्नेश्वर पाद पंकजम्

Vinayak Chaturthi 2024
अर्पित करें सिंदूर:- 

भगवान गणेश को सिंदूर चढ़ाना काफी शुभ माना जाता है। विनायक चतुर्थी के दिन पूजा के समय गणेश भगवान को सिंदूर अर्पित करना चाहिए। भगवान को सिंदूर लगाते समय सिन्दूरं शोभनं रक्तं सौभाग्यं सुखवर्धनम्। शुभदं कामदं चैव सिन्दूरं प्रतिगृह्यताम्॥ मंत्र का अवश्य जाप करें। मान्यता है कि ऐसा करने से व्यक्ति के जीवन में खुशहाली आती है और सभी प्रकार की समस्याएं दूर हो जाती हैं।

मोदक का भोग:- 

गणेश भगवान के पूजा के दौरान मोदक का भोग जरूर लगाएं। मोदक और लड्डु गणेश भगवान को अतिप्रिय है। उन्हें शीघ्र ही प्रसन्न के लिए आप प्रसाद में मोदक के भोग के साथ फल, फूल, दूर्वा और चंदन भी अर्पित करें। ऐसा करने से गणपति जल्दी प्रसन्न होते है। वहीं अगर आप अपने जीवन में कर्ज की समस्या को दूर करना चाहते है तो विनायक चतुर्थी के दिन भगवान गणेश के समक्ष दीपक जलाएं। ऐसा करने से आर्थिक स्थिति में सुधार होता है और कर्ज की समस्याओं से छुटकारा मिलता हैं।

यह भी पढ़े : lohri kab hai 2024: 13 या 14 जनवरी ​कब है लोहड़ी का पर्व, जानें शुभ मुहूर्त

OTT INDIA आपको खबरों से रखेगा अपडेट

OTT INDIA देश का नंबर 1 डिजिटल प्लेटफॉर्म है- जो देशवासियो को हर खबर में सबसे आगे रखता है। OTT इंडिया पर पढ़ें नेशनल, इंटरनेशनल, इलेक्शन, बिजनेस, स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट समेत सभी खबरें। अब हर समाचार आपकी उंगलियों पर, हमारा नवीनतम Android और iOS ऐप डाउनलोड करें। ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमसे सोशल मीडिया पर जुड़ें।

[web_stories title="true" excerpt="false" author="true" date="false" archive_link="false" archive_link_label="" circle_size="150" sharp_corners="false" image_alignment="left" number_of_columns="4" number_of_stories="8" order="DESC" orderby="post_date" view="grid" /]