
सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने शुक्रवार को न्यूयॉर्क टाइम्स (NYT) पर भारत के बारे में “झूठ फैलाने” का आरोप लगाया। उन्होंने कश्मीर में प्रेस की स्वतंत्रता पर NYT में प्रकाशित एक राय को “mischievous & fictitious” कहा।
ठाकुर ने कहा, “न्यूयॉर्क टाइम्स ने बहुत पहले ही भारत के बारे में कुछ भी प्रकाशित करते समय तटस्थता के सभी दावों को छोड़ दिया था। कश्मीर में प्रेस की स्वतंत्रता पर NYT का तथाकथित ओपिनियन पीस शरारती और काल्पनिक है, जिसका एकमात्र मकसद भारत के बारे में दुष्प्रचार फैलाना है…
न्यूयॉर्क टाइम्स और कुछ अन्य विदेशी मीडिया भारत और लोकतांत्रिक रूप से चुने गए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बारे में झूठ फैला रहे हैं। ऐसा झूठ ज्यादा दिन तक नहीं चल सकता।”
उन्होंने कहा कि भारत में प्रेस की स्वतंत्रता किसी अन्य मौलिक अधिकार की तरह ही पवित्र है। भारत में लोकतंत्र और हम लोग बहुत परिपक्व हैं और हमें ऐसे एजेंडे-मीडिया से लोकतंत्र के व्याकरण को सीखने की जरूरत नहीं है।”
ठाकुर ने कहा, ”न्यूयॉर्क टाइम्स द्वारा कश्मीर में प्रेस की आजादी को लेकर फैलाया गया ”झूठ” निंदनीय है। भारत उनके एजेंडे को भारत की धरती पर नहीं चलने देगा।”
न्यूयॉर्क टाइम्स ने “रेप्रेस्सिव मीडिया पॉलिसीस”, “कश्मीरी मीडिया को डराने” और जम्मू और कश्मीर में “इनफार्मेशन वोयड” के लिए प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार की आलोचना की।
कश्मीर में प्रेस की आज़ादी पर छपा था कंट्रोवर्सिअल लेख:
न्यूयॉर्क टाइम्स ने कश्मीर में प्रेस की स्वतंत्रता पर एक विवादास्पद लेख प्रकाशित किया। इसमें कहा गया है, “अगर मोदी सूचना नियंत्रण के कश्मीर मॉडल को दुनिया के बाकी हिस्सों में पेश करने में सफल होते हैं, तो इससे न केवल प्रेस की स्वतंत्रता, बल्कि भारतीय लोकतंत्र को भी खतरा होगा।”
अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस पर विदेशी धरती पर भारत को बदनाम करने का भी आरोप लगाया। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा, “कांग्रेस को अपने इरादे स्पष्ट करने चाहिए। विदेश जाकर देश को बदनाम करना कांग्रेस और राहुल गांधी की संस्कृति है। राहुल गांधी को नफरत फैलाना बंद करना चाहिए।”
OTT INDIA आपको खबरों से अपडेट रखेगा
OTT INDIA देश का नंबर 1 डिजिटल प्लेटफॉर्म है- जो देशवासियो को हर खबर में सबसे आगे रखता है। OTT इंडिया पर पढ़ें नेशनल, इंटरनेशनल, इलेक्शन, बिजनेस, स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट समेत सभी खबरें। अब हर समाचार आपकी उंगलियों पर, हमारा नवीनतम Android और iOS ऐप डाउनलोड करें। ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमसे सोशल मीडिया पर जुड़ें।
Leave a Reply