
एकेडमी पुरस्कार फिल्म इंडस्ट्री में सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कार माने जाते हैं। इसकी स्थापना 1929 में हुई थी। तब से यह हॉलीवुड का एक अभिन्न अंग रहा है। इसके लिए हर साल सैकड़ों फिल्में नॉमिनेट होती हैं। लेकिन कुछ चुनिंदा फिल्मों को ही विभिन्न श्रेणियों में ऑस्कर से सम्मानित किया जाता है। इसका दिलचस्प इतिहास आपको भी हैरान कर देगा।
पहला ऑस्कर समारोह
पहला ऑस्कर समारोह 1929 में हॉलीवुड रूजवेल्ट होटल में आयोजित किया गया था। उस वक़्त सिर्फ 200 लोग ही इसके गवाह बन सके। इस अवॉर्ड समारोह में बेस्ट फिल्म, बेस्ट एक्टर, एक्ट्रेस, बेस्ट डायरेक्टर जैसे कुल 12 अवॉर्ड दिए गए। विजेताओं की घोषणा एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेज द्वारा की गई। जिसकी स्थापना 1927 में हुई थी।

पहला ऑस्कर पुरस्कार
जर्मन अभिनेता एमिल जेनिंग्स (Emil Jannings) ने दो फिल्मों ‘द लास्ट कमांड’ और ‘द वे ऑफ ऑल फ्लेश’ में अपनी भूमिकाओं के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का अपना पहला ऑस्कर जीता।

अभिनेत्री जेनेट गेन्नोर (Janet Gaynor) को 7वें हेवन, स्ट्रीट एंजल, सनराइज में उनकी भूमिकाओं के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का ऑस्कर दिया गया।

अन्य पुरस्कारों के विपरीत, यह पुरस्कार समारोह बहस के बिना पूरा नहीं होता है। इन पुरस्कार समारोहों के दौरान विविधता, प्रतिनिधित्व की कमी, पक्षपात के आरोप जैसे कई विवाद देखने को मिलते हैं।

पुरस्कार के पहले भारतीय प्राप्तकर्ता
भारत की पहली ऑस्कर विजेता भानु अथैया (Bhanu Athaiya) थीं। उन्होंने फिल्म गांधी के लिए बेस्ट कॉस्ट्यूम डिजाइन का अवॉर्ड जीता। भानु अथैया 1983 की फिल्मों का हिस्सा थी।

विजेताओं का चयन कैसे किया जाता है?
वर्तमान में, पुरस्कार समारोह में सर्वश्रेष्ठ फिल्म, अभिनेता, अभिनेत्री, निर्देशक, ओरिजिनल स्क्रिप्ट और सिनेमेटोग्राफी सहित 24 केटेगरी हैं। नामांकन और विजेताओं का चयन एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेज के सदस्यों द्वारा किया जाता है। इसमें 9 हजार से ज्यादा इंडस्ट्री जगत के प्रोफ़ेशनल शामिल होते हैं।
OTT INDIA आपको खबरों से अपडेट रखेगा
OTT INDIA देश का नंबर 1 डिजिटल प्लेटफॉर्म है- जो देशवासियो को हर खबर में सबसे आगे रखता है। OTT इंडिया पर पढ़ें नेशनल, इंटरनेशनल, इलेक्शन, बिजनेस, स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट समेत सभी खबरें। अब हर समाचार आपकी उंगलियों पर, हमारा नवीनतम Android और iOS ऐप डाउनलोड करें। ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमसे सोशल मीडिया पर जुड़ें।
Leave a Reply